2025 देवउठनी एकादशी: कब है देवउठनी एकादशी 1 या 2 नवंबर ?जानें…क्या है महत्व 

देवउठनी एकादशी हिंदू धर्म की महत्वपूर्ण तिथि है, जिसे देवोत्थान एकादशी कहा जाता है। मान्यता है कि इस दिन भगवान विष्णु चार माह की योग निद्रा से जागते हैं और सृष्टि का कार्यभार संभालते हैं। इसके अलावा एक बार फिर घरों में भी शुभ-मांगलिक कार्यों की शहनाइयां गूंजने लगती हैं। शास्त्रों में देवउठनी एकादशी पर तुलसी विवाह का भी विशेष महत्व माना जाता है। कहते हैं कि, देवोत्थान पर तुलसी विवाह कराने पर साधक को कन्यादान के समान फल प्राप्त होता है। वहीं इस दिन व्रत रखने से भाग्योदय और कार्यों में मनचाहा फल भी प्राप्त होता है। परंतु इस वर्ष देवउठनी एकादशी तिथि को लेकर असमंजस बना हुआ है। ऐसे में आइए जानते हैं साल 2025 में देवउठनी एकादशी कब मनाई जाएगी।

 

कब मनाई जाएगी देवउठनी एकादशी ?

  • पंचांग के मुताबिक कार्तिक महीने के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि 1 नवंबर को सुबह 9 बजकर 11 मिनट पर प्रारंभ होगी।
  • तिथि का समापन अगले दिन यानी 2 नवंबर को सुबह 7 बजकर 31 मिनट पर है।
  • तिथि के मुताबिक 1 नवंबर 2025 को देवउठनी एकादशी मनाई जाएगी।

 

शुभ मुहूर्त
ज्योतिषियों के मुताबिक, 1 नवंबर 2025 को देवउठनी एकादशी पर शाम 7 बजकर पूजा का शुभ मुहूर्त बन रहा है। इसके अलावा इस समय सभी देवी-देवता शयन मुद्रा से जगेंगे। इस दिन शतभिषा नक्षत्र भी बना हुआ है, जो शाम 6 बजकर 20 मिनट तक रहेगा। इस दौरान ध्रुव योग भी बना रहेगा।

 

पूजन विधि

  • देवउठनी एकादशी के दिन पूजा से पहले घर में गंगाजल का छिड़काव करें।
  • फिर पीले रंग के वस्त्र धारण करें और अब पूजन के लिए भगवान विष्णु के चरणों की आकृति बनाएं।
  • यह आकृति गेरु से बनाएं और उसके पास मौसमी फल,  मिठाई, और बेर-सिंघाड़े रखें।
  • इस दौरान दान से जुड़ी सामग्री को भी प्रभु के पास रखें।
  • फिर आप कुछ गन्नों को प्रभु की आकृति के पास रखें और छन्नी या डलिया से उसे ढक दें।
  • आकृति के पास दीपक जलाएं और भगवान विष्णु, देवी लक्ष्मी जी की पूजा करें।
  • अब आप मुहूर्त के मुताबिक शंख या घंटी बजाकर ‘उठो देवा, बैठा देवा’ गीतर से सभी देवी-देवताओं को जगाएं।
  • फिर सभी भगवानों को पंचामृत का भोग लगाएं और अगले दिन व्रत का पारण करते हुए क्षमतानुसार दान करें।
और पढ़े  भारत आ रहे हैं विदेश मंत्री रूबियो: जामनगर की रिफाइनरी पर अमेरिका की नजर, ऊर्जा सहयोग को लेकर क्या है तैयारी?
  • Related Posts

    ट्रंप ने रूस से तेल खरीद पर लगे प्रतिबंधों में दी छूट, भारत पर 100 प्रतिशत टैरिफ का खतरा टला

    अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने राष्ट्रीय हित का हवाला देते हुए रूस और ईरान पर प्रतिबंध लगाने से संबंधित कानून के तहत प्रतिबंधों, पाबंदियों और शुल्कों से छूट देने का…

    सुप्रीमकोर्ट सख्त:- सीजेआई पर टिप्पणी करने पर संजय राउत और निखिल वागले को नोटिस, जानें क्या है मामला

    मुख्य न्यायाधीश पर की गई टिप्पणियों को लेकर शिवसेना (यूबीटी) के राज्यसभा सांसद संजय राउत और पत्रकार निखिल वागले के खिलाफ दायर अवमानना याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने नोटिस जारी…