2025 Vacancy: UPPSC सहायक अभियान अधिकारी के 182 पदों पर भर्ती, आज से कर सकेंगे आवेदन

Spread the love

 

 

त्तरप्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) ने युवाओं के लिए एक और बड़ी भर्ती का एलान किया है। आयोग ने सहायक अभियोजन अधिकारी (APO) के 182 पदों पर भर्ती निकाली है। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 16 सितंबर 2025 से शुरू होगी और उम्मीदवार 16 अक्तूबर 2025 तक आवेदन कर सकते हैं। परीक्षा शुल्क जमा करने और आवेदन स्वीकार करने की अंतिम तिथि भी यही है। वहीं, आवेदन में सुधार और शुल्क समाधान की अंतिम तिथि 24 अक्तूबर तय की गई है।

 

कानून में स्नातक डिग्री वाले कर सकेंगे आवेदन

यूपीपीएससी एपीओ भर्ती 2025 के लिए अभ्यर्थियों की आयु 1 जुलाई 2025 को न्यूनतम 21 वर्ष और अधिकतम 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए। वहीं, शैक्षिक योग्यता के तौर पर उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से कानून (Law) में स्नातक की डिग्री होना अनिवार्य है।

 

 

परीक्षा का विस्तृत विज्ञापन आयोग की वेबसाइट https://uppsc.up.nic.in पर उपलब्ध रहेगा। इसमें ऑनलाइन आवेदन करने की प्रक्रिया, शुल्क जमा करने की प्रक्रिया, जाति प्रमाणपत्रों का प्रोफाॅर्मा, परीक्षा-योजना एवं पाठ्यक्रम, आरक्षण एवं आयु में छूट के संबंध में निर्धारित महत्वपूर्ण निर्देश आदि उपलब्ध रहेंगे।

 

तीन साल पहले 69 पदों पर हुई थी भर्ती

इससे पहले अप्रैल-2022 में सहायक अभियोजन अधिकारी (एपीओ) के 69 पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किया था। यूपीपीएससी ने प्रारंभिक व मुख्य परीक्षा और इंटरव्यू के माध्यम से 14 माह में चयन प्रक्रिया पूरी कर ली थी और जून-2023 में इस भर्ती का अंतिम चयन परिणाम जारी कर दिया गया था।

और पढ़े  PMKVY- पीएम कौशल विकास योजना से 1.64 करोड़ युवाओं को मिली ट्रेनिंग, 94% कंपनियां नौकरियां देने को तैयार

परीक्षा पैटर्न में बड़े बदलाव

यूपीपीएससी एपीओ भर्ती 2025 में इस बार परीक्षा पैटर्न में बड़े बदलाव किए गए हैं। प्रारंभिक परीक्षा में पहले की तरह भाग-1 (सामान्य ज्ञान) 50 अंकों का ही रहेगा, लेकिन भाग-2 (विधि) में संशोधन किया गया है। अब इसमें भारतीय न्याय संहिता से 30 अंक, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता से 25 अंक, भारतीय साक्ष्य अधिनियम से 20 अंक, उत्तर प्रदेश पुलिस अधिनियम और नियमावली से 15 अंक तथा भारतीय संविधान से 10 अंक के प्रश्न शामिल होंगे।

वहीं, मुख्य परीक्षा का स्वरूप भी बदल दिया गया है। पहले मुख्य परीक्षा 400 अंकों की होती थी, लेकिन अब इसे बढ़ाकर 500 अंकों का कर दिया गया है और अंग्रेजी विषय (50 अंक) को भी अनिवार्य कर दिया गया है। संशोधित पाठ्यक्रम के अनुसार मुख्य परीक्षा में सामान्य हिन्दी 100 अंक, सामान्य अंग्रेजी 50 अंक, सामान्य ज्ञान 50 अंक, क्रिमिनल लॉ एंड प्रोसीजर 100 अंक, साक्ष्य अधिनियम 100 अंक और अन्य अधिनियम 100 अंकों के प्रश्न होंगे।


Spread the love
  • Related Posts

    PMKVY- पीएम कौशल विकास योजना से 1.64 करोड़ युवाओं को मिली ट्रेनिंग, 94% कंपनियां नौकरियां देने को तैयार

    Spread the love

    Spread the loveकेंद्र सरकार की प्रमुख कौशल विकास योजना प्रधान मंत्री कौशल विकास योजना (PMKVY) के तहत देशभर में अब तक 1.64 करोड़ युवाओं को प्रशिक्षण या ओरिएंटेशन दिया जा…


    Spread the love

    अग्निवीर INET- भारतीय नौसेना में अग्निवीर आईनेट की भर्ती, 10वीं पास कर सकते हैं आवेदन, 14 मार्च से भरें फॉर्म

    Spread the love

    Spread the loveभारतीय नौसेना ने अग्निवीर (INET) 2026 भर्ती के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। यह भर्ती अग्निवीर SSR 01/2027 और 02/2027, अग्निवीर MR 01/2027 और 02/2027 तथा…


    Spread the love