2025 भर्ती: UP पुलिस में नई भर्ती, भरें जाएंगे 1352 पद, 12वीं पास कर सकते हैं आवेदन

Spread the love

त्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) ने कंप्यूटर ऑपरेटर ग्रेड-ए भर्ती 2025 के तहत सीधी भर्ती का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 1352 रिक्त पदों पर योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। इच्छुक और पात्र अभ्यर्थी 16 दिसंबर 2025 से 15 जनवरी 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

 

महत्वपूर्ण तिथियां

भर्ती प्रक्रिया से जुड़ी अहम तारीखें इस प्रकार हैं:

  • नोटिफिकेशन जारी होने की तिथि: 16 दिसंबर 2025
  • ऑनलाइन आवेदन शुरू: 16 दिसंबर 2025
  • ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि: 15 जनवरी 2026
  • लिखित परीक्षा की तिथि: बाद में घोषित की जाएगी

भर्ती से जुड़ी सभी जानकारी जैसे योग्यता, आयु सीमा, पदों का वर्गवार विवरण, आवेदन शुल्क और चयन प्रक्रिया का पूरा विवरण नोटिफिकेशन में दिया गया है।

 

आवेदन करने से पहले ओटीआर जरूरी

आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन होगी और उम्मीदवारों को भर्ती बोर्ड (UPPRPB) के पोर्टल के माध्यम से आवेदन करना होगा। आवेदन करने से पहले अभ्यर्थियों को बोर्ड की वन टाइम रजिस्ट्रेशन (OTR) प्रणाली में पंजीकरण कराना अनिवार्य है। बिना ओटीआर के कोई भी आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा।

पदों का विवरण

इस भर्ती के अंतर्गत कुल 1352 पद निर्धारित किए गए हैं, जिन्हें अलग-अलग वर्गों में बांटा गया है:

  • अनारक्षित (UR): 545 पद
  • आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS): 132 पद
  • अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC): 364 पद
  • अनुसूचित जाति (SC): 283 पद
  • अनुसूचित जनजाति (ST): 26 पद

 योग्यता और आयु सीमा

कंप्यूटर ऑपरेटर ग्रेड-ए पद के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों का इंटरमीडिएट (12वीं) पास होना जरूरी है। अभ्यर्थी ने 12वीं कक्षा भौतिक विज्ञान (Physics) और गणित (Mathematics) विषयों के साथ उत्तीर्ण की हो।

और पढ़े  PMKVY- पीएम कौशल विकास योजना से 1.64 करोड़ युवाओं को मिली ट्रेनिंग, 94% कंपनियां नौकरियां देने को तैयार

इसके साथ ही उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से कंप्यूटर कोर्स ‘O’ लेवल का प्रमाण पत्र होना चाहिए। भर्ती नियमों के अनुसार अभ्यर्थियों के पास निर्धारित मानकों के अनुसार टाइपिंग स्किल भी होनी चाहिए।

आयु सीमा की बात करें तो उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 28 वर्ष होनी चाहिए। आयु की गणना 1 जुलाई 2025 के आधार पर की जाएगी। आरक्षित वर्गों के उम्मीदवारों को सरकार के नियमों के अनुसार आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

आवेदन शुल्क कितना होगा

  • आवेदन करने वाले सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों को 500 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा।
  • वहीं, अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए आवेदन शुल्क 400 रुपये निर्धारित किया गया है। शुल्क का भुगतान केवल ऑनलाइन माध्यम से ही स्वीकार किया जाएगा।

 चयन प्रक्रिया

इस भर्ती में उम्मीदवारों का चयन कुल चार चरणों में किया जाएगा। चयन प्रक्रिया इस प्रकार होगी:

  • लिखित परीक्षा
  • टाइपिंग टेस्ट
  • दस्तावेज सत्यापन
  • मेडिकल परीक्षण

अंतिम चयन के लिए उम्मीदवार को सभी चरणों में सफल होना अनिवार्य होगा।

 ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन

उम्मीदवार नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करके ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं:

  • सबसे पहले यूपीपीआरपीबी की ओटीआर (One Time Registration) पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करें।
  • ओटीआर आईडी और पासवर्ड की मदद से लॉगिन करें और व्यक्तिगत जानकारी भरें।
  • शैक्षणिक प्रमाण पत्र, जरूरी दस्तावेज और पासपोर्ट साइज फोटो अपलोड करें।
  • ऑनलाइन माध्यम से आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
  • आवेदन फॉर्म सबमिट करें और कन्फर्मेशन पेज डाउनलोड कर भविष्य के लिए सुरक्षित रखें।

Spread the love
  • Related Posts

    PMKVY- पीएम कौशल विकास योजना से 1.64 करोड़ युवाओं को मिली ट्रेनिंग, 94% कंपनियां नौकरियां देने को तैयार

    Spread the love

    Spread the loveकेंद्र सरकार की प्रमुख कौशल विकास योजना प्रधान मंत्री कौशल विकास योजना (PMKVY) के तहत देशभर में अब तक 1.64 करोड़ युवाओं को प्रशिक्षण या ओरिएंटेशन दिया जा…


    Spread the love

    अग्निवीर INET- भारतीय नौसेना में अग्निवीर आईनेट की भर्ती, 10वीं पास कर सकते हैं आवेदन, 14 मार्च से भरें फॉर्म

    Spread the love

    Spread the loveभारतीय नौसेना ने अग्निवीर (INET) 2026 भर्ती के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। यह भर्ती अग्निवीर SSR 01/2027 और 02/2027, अग्निवीर MR 01/2027 और 02/2027 तथा…


    Spread the love