2025 दिल्ली चुनाव:- मुख्यमंत्री आतिशी ने दाखिल किया अपना नामांकन, कालकाजी विधानसभा सीट से हैं ‘आप’ की उम्मीदवार

 

कालकाजी विधानसभा क्षेत्र से आम आदमी पार्टी (आप) की प्रत्याशी और मुख्यमंत्री आतिशी ने मंगलवार को अपना नामांकन दाखिल कर दिया। इससे पहले बीते सोमवार को नामांकन रैली की, लेकिन बिना पर्चा भरे लौट गईं थी। वह देरी से नामांकन करने पहुंची थी, इसलिए वापस जाना पड़ा।

आतिशी के रोड शो में सिसोदिया रहे मौजूद
बीते सोमवार को ही पहले उन्होंने कालकाजी मंदिर में पूजा-अर्चना की और गिरी नगर गुरुद्वारा में मत्था टेका था। उसके बाद पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के साथ करीब डेढ़ किमी का मेगा रोड शो किया, जो आनंद माई मार्ग पर खत्म हुआ। रैली में कालकाजी विधानसभा क्षेत्र से बड़ी तादाद में लोग शामिल हुए।

 

इस दौरान सिसोदिया ने कहा कि यह सिर्फ एक चुनाव नहीं है, बल्कि दिल्ली के हर परिवार की बेहतर शिक्षा, स्वास्थ्य और भविष्य के लिए साझा लड़ाई है। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव लड़ने के लिए उन्हें 40 लाख रुपये चाहिए थे, वो दिल्ली और देशभर से करीब 350 लोगों ने डोनेट कर दिए हैं।

सीएम आतिशी ने कहा कि उन्होंने कालका माता से प्रार्थना की है कि उनका आशीर्वाद कालकाजी और दिल्ली के लोगों पर बना रहे। भरोसा है कि पिछले 5 साल में इस विधानसभा में जितना काम किया है, माता का आशीर्वाद मुझ पर बना रहेगा।

डेढ़ किमी लंबा किया रोड शो
गिरी नगर गुरुद्वारे में मत्था टेकने के बाद सीएम आतिशी मेगा रोड शो पर निकलीं। इस दौरान गिरी नगर गुरुद्वारा से रोड शो शुरू हुआ और सी-लाल चौक मां आनंद माई मार्ग पर खत्म हुआ।लगभग डेढ़ किलोमीटर लंबे रोड शो में समर्थकों का जन सैलाब उमड़ पड़ा।

और पढ़े  दिल्ली: मेट्रो में सरकार के कामकाज पर सवाल उठाने वाले पोस्टर मिले, अज्ञात लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
  • Related Posts

    सीईसी के खिलाफ विपक्ष का जन महाभियोग अभियान टला,मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ इंडिया गठबंधन की थी ये तैयारी

    मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ आज इंडिया गठबंधन का प्रतीकात्मक ‘जन महाभियोग’ होगा। खरगे के आवास पर होने वाले इस आयोजन में एसआईआर , वोट चोरी और मतदाता…

    भूटान में ग्लेशियर झील फटने से मची तबाही: अब भारत में बढ़ी चिंता, पश्चिम बंगाल और असम में बाढ़ की चेतावनी जारी

    उत्तर-पश्चिमी भूटान के गासा जिले में शिंताफू झील में ‘ग्लेशियल लेक आउटबर्स्ट फ्लड’ (ग्लेशियर झील के फटने से आई बाढ़) की घटना सामने आई है, जिसके चलते पश्चिम बंगाल और…