2025 चारधाम यात्रा- अतिथि देवो भव: की परंपरा का आह्वान,भक्तों में भारी उत्साह,अब तक 189212 श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

 

 

चारधाम यात्रा को लेकर भक्तों में खासा उत्साह है। चारधाम में 189212 भक्त दर्शन कर चुके हैं। इसमें केदारनाथ में 79699, युमोनोत्री 48194, गंगोत्री में 37739 लोगों ने दर्शन किया है। बदरीनाथ धाम में 23580 लोगों ने दर्शन किया है।

पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि चारधाम यात्रा में आने वाले तीर्थयात्रियों के साथ अतिथि देवा भव: की परंपरा का विशेष ध्यान रखा जाए। उन्होंने बदरीनाथ धाम के कपाट खुलने पर प्रदेश व देशवासियों को शुभकामनाएं दी।

पर्यटन मंत्री ने पुलिस प्रशासन और स्थानीय प्रशासन से अपील करते हुए कहा कि अतिथि देवो भव की परंपरा का निर्वाह करते हुए चारधाम यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं के स्वागत और सत्कार का विशेष रूप से ध्यान रखा जाए। उन्होंने श्रद्धालुओं से आह्वान किया कि स्थानीय प्रशासन का सहयोग करते हुए अपनी यात्रा को सुरक्षित और सफल बनाने के लिए यात्रा पर आने से पहले डॉक्टर की सलाह अवश्य लें।

उच्च हिमालयी क्षेत्रों में ऑक्सीजन की कमी के कारण स्वास्थ्य समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं। इसलिए आवश्यक दवाएं और उपकरण साथ रखें। यात्रा के लिए आवश्यक दस्तावेज, पहचान पत्र और यात्रा अनुमति साथ रखें। उन्होंने कहा कि चारधाम यात्रा को लेकर तीर्थयात्रियों में जबरदस्त उत्साह है।

 

30 अप्रैल 2025 से प्रारंभ हुई यात्रा के पंजीकरण के तहत अभी तक 24.38 लाख यात्री अपना पंजीकरण करा चुके हैं। जबकि डेढ़ लाख से अधिक श्रद्धालु धामों में दर्शन कर चुके हैं।

फरवरी 2025 से शुरू हुई जीएमवीएन गेस्ट हॉउसों की ऑनलाइन और ऑफलाइन बुकिंग के तहत अभी तक कुल 11.84 करोड़ रुपये से अधिक की बुकिंग भी की जा चुकी है।

और पढ़े  लकड़ी तस्करों की बेखौफी: छापेमारी के दौरान वन विभाग की टीम पर धारदार हथियारों से हमला, दरोगा जख्मी, आरोपी फरार

महाराज ने बदरी-केदार मंदिर समिति के नवनियुक्त अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी, उपाध्यक्ष ऋषि प्रसाद सती और विजय कपरवाण को बधाई दी।

 

 

  • Related Posts

    उत्तराखंड विधानसभा सत्र: CM धामी बोले-कांग्रेस के पाप धोने का काम कर रही है हमारी सरकार, सफाई जारी रहेगी

    मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि गैरसैंण में आयोजित विधानसभा का यह सत्र मौजूदा सरकार के कार्यकाल का अंतिम सत्र था। इस साल यहां विधानसभा के दो सत्र आयोजित किए गए।…

    अल्मोड़ा: प्रेमी के पहली पत्नी के पास लौटने से नाराज महिला ने किया हंगामा, पेड़ पर चढ़कर दी आत्महत्या की धमकी

    प्रेमी के पहली पत्नी और बच्चों के पास लौटने से नाराज महिला ने मंगलवार को अल्मोड़ा कलेक्ट्रेट स्थित एसडीएम कोर्ट में जमकर हंगामा किया। महिला ने आत्महत्या करने की धमकी भी…