2025 बड़ा मंगल- आज है ज्येष्ठ माह का अंतिम मंगलवार, करें हनुमान जी को प्रसन्न करने के ये 5 उपाय

 

आज, 10 जून को ज्येष्ठ माह का अंतिम और वर्ष 2025 का पांचवां बड़ा मंगल मनाया जा रहा है, जिसे बुढ़वा मंगल के नाम से भी जाना जाता है। यह दिन हनुमान जी की उपासना के लिए अत्यंत शुभ माना जाता है। ऐसी मान्यता है कि इस पावन अवसर पर यदि भक्त सच्चे मन और श्रद्धा से हनुमान जी की पूजा-अर्चना करें, तो उनके जीवन से दुख, बाधाएं और संकट स्वतः ही दूर हो जाते हैं। इस दिन जगह-जगह भंडारों का आयोजन किया जाता है, हनुमान मंदिरों में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ती है और लोग बजरंगबली की कृपा पाने के लिए व्रत, पूजन और सेवा करते हैं।

धार्मिक कथाओं के अनुसार, ज्येष्ठ महीने के एक मंगलवार को ही हनुमान जी की पहली बार भगवान श्रीराम से भेंट हुई थी। इसी ऐतिहासिक प्रसंग के कारण यह मंगलवार विशेष महत्व रखता है। ज्योतिष शास्त्र में भी यह दिन शुभ कार्यों और विशेष उपायों के लिए बेहद फलदायी बताया गया है। आइए जानते हैं इन उपायों के बारे में।

Bada Mangal 2025  Do These 5 Things or upayt on the Last Tuesday of Jyeshtha

कलावा अर्पित करें 
बड़ा मंगल के दिन हनुमान मंदिर जाकर सबसे पहले हनुमान जी के चरणों में कलावा अर्पित करें। इसके बाद उस कलावे का एक हिस्सा अपनी कलाई पर बांध लें। साथ ही, मंदिर में हनुमान जी के चरणों से सिंदूर लेकर अपने माथे पर तिलक बनाएं। ऐसा करने से आपके जीवन में आने वाली सभी बाधाएं और परेशानियां दूर हो जाती हैं और आपका आत्मविश्वास बढ़ता है।

 

चमेली के फूलों की माल चढ़ाएं 
इस दिन हनुमान जी को चमेली के ताजे फूलों से बनी माला अर्पित करना अत्यंत शुभ माना जाता है। माला चढ़ाने के बाद ध्यान लगाकर धूपबत्ती जलाएं और हनुमान जी से सुख-समृद्धि, परिवार की खुशहाली और सभी मनोकामनाओं की पूर्ति की प्रार्थना करें। इससे आपके जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह बढ़ता है।

और पढ़े  चक्रवात अर्नब कितना खतरनाक, किन राज्यों पर मंडरा रहा खतरा और कब टकराएगा तट से?

 

पान का बीड़ा और लड्डू का भोग लगाएं 
पूजा के अंत में हनुमान जी को पान का बीड़ा और बेसन या बूंदी के लड्डू भोग के रूप में चढ़ाना चाहिए। यह माना जाता है कि ऐसा करने से करियर और व्यापार से जुड़ी सभी रुकावटें खत्म हो जाती हैं और व्यवसाय में नई सफलता मिलती है।

 

हनुमान चालीसा और बजरंग बाण का पाठ करें 
बड़ा मंगल के दिन हनुमान चालीसा और बजरंग बाण का सात बार पाठ करना अत्यंत फलदायी होता है। इससे जीवन के सभी संकट, तनाव और विपत्तियां दूर होती हैं और मन में साहस तथा आत्मबल का संचार होता है।

 

नारियल और लाल ध्वज अर्पित करें 
मंदिर में जाकर हनुमान जी को नारियल अर्पित करें और उनके मंदिर में लाल रंग का ध्वज अवश्य चढ़ाएं। लाल ध्वज चढ़ाने से भगवान हनुमान की कृपा बनी रहती है और सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। यह उपाय आपके जीवन में सुख-शांति और सफलता लाता है।

  • Related Posts

    पीएम किसान सम्मान निधि: मोदी ने जारी की 24वीं किस्त,ऐसे चेक करें आपके बैंक खाते में आए 2000 रुपये या नहीं

    पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 24वीं किस्त जारी कर दी गई है। आपके खाते में 2000 रुपये पहुंचने वाले हैं और खाते में क्रेडिट होने का मैसेज भी मिलने वाला है।…

    टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: सोनीपत से अमन गिरफ्तार, केस में अब तक हो चुकीं 12 गिरफ्तारियां

    अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के मामले में एक और गिरफ्तारी हुई है। यह इस मामले में कुल 12वीं गिरफ्तारी है। मुंबई पुलिस ने सोनीपत के रोहणा गांव से अमन…