2025 महाकुंभ:- मौनी अमावस्या पर मची भगदड़, 30 श्रद्धालुओं की हुई मौत; 60 लोग हुए घायल..

 

महाकुंभ में मंगलवार को मौनी अमावस्या पर बड़ा हादसा हो गया। संगम नोज के पास देर रात भगदड़ मच गई। इस दौरान मची भगदड़ में 90 श्रद्धालु घायल हो गए, जिसमें उपचार के दौरान 30 स्नानार्थियों की मौत हो गई। घायलों को एसआरएन अस्पताल में भर्ती कराया गया। मृतकों में से 25 की पहचान हो गई है, जबकि पांच की पहचान नहीं हो सकी है।

महाकुंभ में माैनी अमावस्या स्नान के लिए उमड़ी भीड़ के कारण संगम नोज पर मंगलवार की देर रात करीब डेढ़ बजे बैरिकेडिंग टूट गई। इस दाैरान हादसे में 30 श्रद्धालुओं की माैत हो गई, जबकि 60 लोग जख्मी हो गए। फिलहाल 36 घायलों का एसआरएन अस्पताल में उपचार चल रहा है, जबकि अन्य को उपचार के बाद परिजन साथ ले गए। मृतकों में 25 की पहचान हो चुकी है, जबकि पांच के लिए पुलिस प्रशासन की ओर से प्रयास किए जा रहे हैं। मृतकों में प्रयागराज के अलावा कर्नाटक, गुजरात, बिहार, असम झारखंड, कोलकाता के श्रद्धालु शामिल हैं।

मोर्चरी पहुंचे मृतकों के परिजनों ने बताया कि बड़ी संख्या में लोग माैनी अमावस्या स्नान के लिए संगम नोज की ओर बढ़ रहे थे। वह पोल नंबर 11 से 17 के बीच थे, तभी अचानक बहुत तेज गति में पीछे से भीड़ का रेला आया। कुछ लोग संभल नहीं सके और नीचे गिर पड़े। इसके बाद भीड़ उन्हें रौंदते हुए बढ़ने लगी। हादसे के बाद माैके पर चीख पुकार मच गई। अपनों को बचाने में कई और भीड़ की चपेट में आ गए। पुलिसकर्मी जब तक स्थिति नियंत्रित कर पाते, तब तक दर्जनों लोग अचेत हो चुके थे, जबकि कुछ ऐसे भी लोग थे जो होश में तो थे लेकिन वह बोल पाने की स्थिति में नहीं थे।

Stampede in Mahakumbh: Stampede at Sangam Ghat, information of death of many devotees, relief work underway
सूचना पर एंबुलेंस का तांता लग गया। फिर एक-एक कर हताहतों को मेले के केंद्रीय चिकित्सालय ले जाया गया। यहां मृत घोषित किए जाने वाले श्रद्धालुओं के शव मेडिकल कॉलेज स्थित मोर्चरी भिजवाया गया। मौके से कुल 90 लोगों को अस्पताल ले जाया गया, जिनमें से 30 की मौत हो गई। डीआईजी मेला वैभव कृष्ण ने बताया कि इनमें से 25 की पहचान कर ली गई है। पांच अन्य के बारे में पता लगाया जा रहा है। उधर, 60 घायलों को पहले मेला क्षेत्र स्थित चिकित्सालयों में भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार के बाद इन सभी को एसआरएन में ले जाया गया, जहां 36 का इलाज जारी है। शेष को उनके परिजन लेकर चले गए।

बैरिकेडिंग टूटने के बाद आई भीड़

और पढ़े  भीषण सड़क हादसा: पिकअप और ट्रक की टक्कर में 3 की मौत, 23 घायल

जिन मृतकों की पहचान हुई, उनमें से ज्यादातर के परिजनों का कहना है कि अचानक पीछे से भीड़ आने की वजह से हादसा हुआ। उधर, डीआईजी मेला वैभव कृष्ण का कहना है कि रात एक से 2 बजे के बीच अखाड़ा मार्ग पर भीड़ के भारी दबाव के चलते दूसरी साइड की बैरिकेडिंग टूट गई। इसके बाद भीड़ आगे बढ़ी और पहले से ब्रह्म मुहूर्त के इंतजार में संगम घाट के किनारे बैठे श्रद्धालुओं को कुचलते हुए आगे बढ़ गई।

Stampede in Mahakumbh: Stampede at Sangam Ghat, information of death of many devotees, relief work underway

  • Related Posts

    U में बाढ़ की चपेट में कई जिले,नदियां उफनाईं, सात की मौत, एनडीआरएफ समेत एजेंसियों ने संभाला मोर्चा,

    प्रदेश के कई जिलों में हो रही बारिश के कारण नदियां उफान पर हैं। जनजीवन अस्त व्यस्त है। घर और दुकान बाड़ से घिरने के कारण लोग परेशान हैं। रोजगार…

    अयोध्या: राम मंदिर ट्रस्ट के नवनियुक्त पदाधिकारियों की पहली बैठक शुरू, नई व्यवस्था पर मंथन

    श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट में नई जिम्मेदारियां तय होने के बाद गुरुवार को नवनियुक्त पदाधिकारियों की पहली बैठक शुरू हो गई है। रामघाट स्थित कार्यशाला के श्रीराम जन्मभूमि क्षेत्र…