2024 केदारनाथ विधानसभा उपचुनाव: आज शाम 5 बजे बंद हो जाएगा चुनाव प्रचार, 20 को होगा मतदान, भाजपा और कांग्रेस सहित मैदान में 6 प्रत्याशी.

Spread the love

केदारनाथ विधानसभा उपचुनाव के लिए आज प्रचार बंद हो जाएगा। 20 नवंबर को मतदान और 23 को मतगणना होगी। शांतिपूर्ण मतदान और मतगणना के लिए निर्वाचन विभाग और प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं।

 

इस वर्ष 9 जुलाई को केदारनाथ विस की विधायक शैलारानी रावत के निधन से सीट खाली हो गई थी। 15 अक्तूबर को भारत निर्वाचन आयोग ने उपचुनाव की अधिसूचना जारी की थी। 22 से 29 अक्तूबर तक नामांकन प्रकिया के तहत 6 प्रत्याशियों ने अपना नामांकन किया।

17 दिनों से सभी प्रत्याशी चुनाव प्रचार में जुटे
इस उपचुनाव में भाजपा से आशा नौटियाल, कांग्रेस से मनोज रावत, उक्रांद से डॉ आशुतोष भंडारी के अलावा निर्दलीय त्रिभुवन चौहान, आरपी सिंह और प्रदीप रोहन रुढ़िया हैं। बीते 17 दिनों से सभी प्रत्याशी चुनाव प्रचार में जुटे हुए हैं। आज शाम 5 बजे प्रचार खत्म हो जाएगा।

सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी धीरज कुमार ने बताया कि केदारनाथ विस उप चुनाव में कुल 90875 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। मतदान के लिए 173 पोलिंग बूथ बनाए गए हैं। 18 नवंबर को दूरस्थ गौंडार, रांसी, चिलौंड मतदान केंद्र के लिए पोलिंग पार्टियां रवाना होंगी, जबकि 19 नवंबर को अन्य शेष पार्टियां रवाना की जाएंगी। उन्होंने बताया शांतिपूर्ण मतदान के लिए सभी तैयारियां पूरी कर दी गई हैं।


Spread the love
और पढ़े  भीमताल: मवेशियों के लिए चारा लाने गई महिला की वन्यजीव के हमले में मौत
  • Related Posts

    श्रीनगर गढ़वाल- संस्कृत शिक्षा परिषद की उत्तर मध्यमा परीक्षा का परिणाम जारी, सक्षम प्रसाद बने उत्तराखंड टॉपर

    Spread the love

    Spread the love   उत्तराखंड संस्कृत शिक्षा परिषद की परीक्षाओं का परिणाम 2025-26 घोषित कर दिया गया है। इस वर्ष जयदयाल अग्रवाल संस्कृत उत्तर मध्यमा विद्यालय, श्रीनगर के कक्षा 12…


    Spread the love

    टिहरी- ऋषिकेश गंगोत्री हाईवे पर हादसा-: डाबरी गांव के पास सड़क पर पलटी बस, 5 यात्री थे सवार, मची चीख पुकार

    Spread the love

    Spread the loveऋषिकेश गंगोत्री हाईवे पर शुक्रवार को दर्दनाक हादसा हो गया। डाबरी गांव के समीप एक बस अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। बस पलटते ही यात्रियों में चीख पुकार मच…


    Spread the love