ब्रेकिंग न्यूज :

2024 करवा चौथ: आज सुहागिनों का महापर्व करवा चौथ,जानें क्या है पूजा का शुभ मुहूर्त और चंद्रोदय का सही समय |

Spread the love

 20 अक्तूबर को सुहागिन महिलाओं का महापर्व करवा चौथ है। कार्तिक माह की कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को करवा चौथ का व्रत रखा जाता है। इस व्रत का हिंदू धर्म में विशेष महत्व होता है। करवा चौथ पर सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी आयु, सुख-समृद्धि और अखंड सौभाग्य के लिए सुबह से ही निर्जला व्रत रखती हैं।

सुहागिन महिलाएं करवा चौथ पर निर्जला व्रत रखते हुए शाम को शुभ मुहूर्त में करवा माता की पूजा और कथा सुनती हैं, फिर रात को चंद्रमा के निकलने पर अर्घ्य देकर व्रत खोलती हैं। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार करवा चौथ का व्रत सुबह से लेकर रात को चांद के दर्शन और पूजन के बाद समाप्त हो जाता है।

 

चंद्रोदय का समय 
वैदिक पंचांग की गणना के मुताबिक 20 अक्तूबर को करवा चौथ पर चंद्रोदय का समय शाम 07 बजकर 53 मिनट पर होगा। देशभर के अलग-अलग शहरों में चांद के निकलने के समय में कुछ बदलाव हो सकता है।

 

करवा चौथ पर कब निकलेगा आपके शहर में चांद…

शहर समय
दिल्ली            Karwa Chauth Moon Time Delhi रात 07:53
नोएडा            Karwa Chauth Moon Time Noida रात 07:52
मुंबई              Karwa Chauth Moon Time Mumbai रात 08:36
कोलकाता       Karwa Chauth Moon Time Kolkata रात 07:22
चंडीगढ़           Karwa Chauth Moon Time Chandigarh रात 07:48
पंजाब              Karwa Chauth Moon Time  Punjab रात 07:48
जम्मू                Karwa Chauth Moon Time Jammu रात 07:52
लुधियाना          Karwa Chauth Moon Time Ludhiana रात 07:52
देहरादून           Karwa Chauth Moon Time Dehradun रात 07:24
शिमला             Karwa Chauth Moon Time Simla रात 07:47
पटना                Karwa Chauth Moon Time Patna रात 07:29
लखनऊ            Karwa Chauth Moon Time Lucknow रात 07:42
कानपुर             Karwa Chauth Moon Time Kanpur रात 07:47
प्रयागराज          Karwa Chauth Moon Time Prayagraj रात 07:42
इंदौर                Karwa Chauth Moon Time Indore रात 08:15
भोपाल              Karwa Chauth Moon Time Bhopal रात 08:07
अहमदाबाद       Karwa Chauth Moon Time Ahmedabad रात 08:27
चेन्नई                 Karwa Chauth Moon Time Chennai रात 08:18
बंगलूरू              Karwa Chauth Moon Time Bengaluru रात 08:30
जयपुर              Karwa Chauth Moon Time Jaipur रात 08:05
रायपुर              Karwa Chauth Moon Time Raipur रात 07:43
और पढ़े  गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई:खुलासा- लॉरेंस पर हर साल 40 लाख रुपये खर्च करता है परिवार,किस तरहा पड़ा लॉरेंस नाम?

 

करवा चौथ पूजा विधि 

  • करवा चौथ पर शाम को लकड़ी की चौकी पर लाल वस्त्र बिछाएं, इस पर भगवान शिव, माता पार्वती, कार्तिकेय, गणेश जी की प्रतिमा स्थापित कर दें।
  • एक लोटे में जल भरकर उसके ऊपर श्रीफल रखकर कलावा बांध दें और दूसरा मिट्टी का करवा लेकर उसमें जल भरकर व ढक्कन में शक्कर भर दें, उसके ऊपर दक्षिणा रखें, रोली से करवे पर स्वास्तिक बनाएं।
  • इसके बाद धूप, दीप, अक्षत व पुष्प चढाकर भगवान का पूजन करें, पूजा के उपरांत भक्तिपूर्वक हाथ में गेहूं के दाने लेकर चौथ माता की कथा पढ़ें या  सुने।
  • फिर रात्रि में चंद्रोदय होने पर चंद्रदेव को अर्ध्य देकर बड़ों का आशीर्वाद लेते हुए व्रत को समाप्त करें।

 

इन नियमों का करें पालन 

  • यदि आप शादी के बाद पहला करवा चौथ का व्रत रखी रही हैं, तो पूजा में पूरे सोलह श्रृंगार के साथ बैठना चाहिए। इस दिन शादी का जोड़ा पहनना और भी फलदायक होता है। इससे अखंड सौभाग्य का आशीर्वाद मिलता है।
  • इस दिन व्रत का पारण हमेशा चंद्र दर्शन और चंद्रमा को अर्घ्य देने के बाद पति के हाथों से पानी पीकर करना चाहिए। इससे उपवास का संपूर्ण फल मिलता है।
  • करवा चौथ के भोजन में भूलकर भी लहसुन प्याज का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। साथ ही घर में भी इस दिन प्याज-लहसुन का उपयोग न करें।
  • करवा चौथ पर करवा माता की पूजा का विधान है। इस दिन माता की पूजा और करवा चौथ की व्रत कथा अवश्य सुननी चाहिए। इससे शुभ परिणामों की प्राप्ति होती हैं।
  • इस दौरान सुहागिन महिलाओं के लिए बायना जरूर निकालें। इसे देते समय उनके पैर छुएं।
  • करवा चौथ पति-पत्नी के बीच प्रेम विश्वास का प्रतीक है। इस दिन किसी भी तरह की लड़ाई-झगड़ा न करें। साथ ही किसी को भी अपशब्द न बोलें।
और पढ़े  ब्रेकिंग- विधानसभा चुनाव: महाराष्ट्र में 1 चरण में तो झारखंड में 2 चरणों में होगा मतदान, 23 नवंबर को आएंगे नतीजे

 

करवा चौथ पूजन सामग्री
लकड़ी का आसान,देसी घी, पान, सींक, कलश, हल्दी, रोली ,मौली ,मिठाई ,छन्नी ,लोटे में भरने के लिए चावल ,दान की सामग्री ,अक्षत ,चंदन ,फल ,पीली मिट्टी ,फूल ,मिट्टी या तांबे का करवा और ढक्कन और करवा चौथ व्रत कथा किताब।

 

करवा चौथ के दिन बन रहे ये शुभ चौघड़िया मुहूर्त 

चर -सामान्य: प्रातः 07:49 से प्रातः 09:14
लाभ -उन्नति: प्रातः 09:14 से प्रातः 10:40
अमृत-सर्वोत्तम:प्रातः10:40 से दोपहर 12:05
शुभ -उत्तम: सायं 05:45 से सायं 07:20
अमृत -सर्वोत्तम:सायं  07:20 से  रात्रि 08:55

 

करवा चौथ के दिन बन रहे ये शुभ मुहूर्त 

ब्रह्म मुहूर्त-        प्रातः 04:43 से प्रातः 05:34
प्रातः सन्ध्या-      प्रातः 05:08 से प्रातः 06:24
अभिजित मुहूर्त- प्रातः 11:42 से दोपहर 12:27
विजय मुहूर्त-     दोपहर  01:58 से दोपहर 02:44
गोधूलि मुहूर्त-   सायं  05:45 से सायं 06:11
सायाह्न सन्ध्या-  सायं 05:45  से सायं 07:01

error: Content is protected !!