2023 परीक्षा पे चर्चा: प्रधानमंत्री मोदी 27 जनवरी 2023 को करेंगे परीक्षा पे चर्चा, परीक्षा को त्योहार की तरह मनाने के टिप्स करेंगे साझा।

Spread the love

2023 परीक्षा पे चर्चा: प्रधानमंत्री मोदी 27 जनवरी 2023 को करेंगे परीक्षा पे चर्चा, परीक्षा को त्योहार की तरह मनाने के टिप्स करेंगे साझा।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 27 जनवरी 2023 को परीक्षा पे चर्चा के आगामी संस्करण में छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों के साथ बातचीत करेंगे। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने यह जानकारी दी है। इसके अलावा भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक 16-17 जनवरी को नई दिल्ली में होगी। पीएम मोदी इसे संबोधित कर सकते हैं। भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी दो दिन तक चलेगी और इसमें भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के कार्यकाल को बढ़ाने का एलान हो सकता है। इसके अलावा संगठन आगामी राज्य विधानसभा चुनावों पर भी रणनीति तैयार करेगा। पार्टी सूत्रों के मुताबिक, अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव को लेकर भी भाजपा नेता मंथन करेंगे।

वहीं, mygov.in वेबसाइट पर बताया गया है कि परीक्षा के तनाव को पीछे छोड़ने और अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित होने का समय आ गया है! प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी माता-पिता और शिक्षकों के साथ भी बातचीत करेंगे, ताकि छात्रों को उनके सभी सपनों और लक्ष्यों को पूरा करने में सहायता कर सके और उन्हें सक्षम बनाया जा सके। इसके अलावा MyGov पर प्रतियोगिताओं के माध्यम से चुने गए लगभग 2050 छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों को शिक्षा मंत्रालय द्वारा पीपीसी किट उपहार में दी जाएगी।

परीक्षा पे चर्चा में, पीएम मोदी छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों के साथ बातचीत करेंगे और परीक्षा के तनाव से निपटने के मंत्र देंगे। प्रधानमंत्री इस संवाद कार्यक्रम के दौरान तनाव को पीछे छोड़ने और परीक्षा के डर को दूर करने तथा परीक्षा को त्योहार की तरह मनाने के टिप्स साझा करेंगे। शिक्षा मंत्रालय ने अपने सोशल मीडिया हैंडल में परीक्षा पे चर्चा में भाग लेने का आह्वान करते हुए कहा कि अपने डर को दूर करने और त्योहारों की तरह परीक्षा मनाने का मंत्र जानें! इसमें कहा गया है, परीक्षा पे चर्चा 2023 की गतिविधियों में भाग लें और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ सीधे बातचीत करने का मौका पाएं।

और पढ़े  देश में एलपीजी की कोई कमी नहीं', सरकार ने कहा- घबराने की जरूरत नहीं, सप्लाई पूरी तरह सामान्य

Spread the love
  • Related Posts

    दिल्ली में CM रेखा का पहला बजट- पेश किया 1.03 लाख करोड़ का बजट, जानें क्या-क्या हुए एलान

    Spread the love

    Spread the loveदिल्ली विधानसभा की कार्यवाही शुरू हो गई है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के नेतृत्व वाली सरकार आज दिल्ली का वार्षिक बजट पेश कर रही है। दिल्ली सरकार ने वित्त वर्ष 2026-27…


    Spread the love

    भारत हाई अलर्ट पर- बढ़ते वैश्विक तनाव के बीच रक्षा तैयारियों की समीक्षा, राजनाथ सिंह की अहम बैठक

    Spread the love

    Spread the loveपश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव और बदलते वैश्विक सुरक्षा हालात के बीच रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने मंगलवार को उच्चस्तरीय बैठक कर देश की रक्षा तैयारियों की समीक्षा…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *