2021 दशहरा : आज विजयदशमी पर जानिए पूजा का शुभ मुहूर्त और पूजन विधि ।

Spread the love

हर साल अश्विन मास के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि के दिन दशहरा मनाया जाता है और इस बार हिंदू पंचांग के अनुसार इस साल दशहरा यानि विजयदशमी का त्योहार 15 अक्टूबर को मनाया जाएगा। धार्मिक मान्यताओं के आधार पर इस दिन भगवान श्री राम ने रावण का वध किया था और इसी दिन मां दुर्गा ने महिषासुर का अंत किया था। इसलिए दशहरा को विजयदशमी भी कहा जाता है क्योंकि इस दिन बुराई पर अच्छाई की जीत हुई थी।

हिंदू पंचांग के अनुसार अश्विन मास शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि 14 अक्टूबर 2021 को शाम 6 बजकर 52 मिनट पर 15 अक्टूबर को शाम 6 बजकर 2 मिनट तक रहेगी। उदया तिथि में दशमी तिथि 15 अक्टूबर को है इसलिए इसी दिन दशहरा मनाया जाएगा। 

रावण-दहन का मुहूर्त
दोपहर 3 से शाम 6 बजे तक रावण-दहन का शुभ मुहूर्त है।

घर में पूजन हेतु मुहूर्त
प्रात: 6.00 बजे से 7.30 तक घर में पूजा कर  सकते हैं ।
दशहरा अंहकारी रावण के पतन की कहानी कहता है, जिसको युद्ध में मारने के बाद भगवान राम ने माता सीता को उसकी कैद से मुक्त करवाया। वहीं इस दिन मां दुर्गा ने महिषासुर का संहार भी किया था इसलिए भी इसे विजयदशमी के रुप में मनाया जाता है। माना जाता है कि भगवान श्री राम ने भी मां दूर्गा की पूजा कर शक्ति का आह्वान किया था, इसके पश्चात दशमी के दिन प्रभु श्री राम ने रावण का वध किया। भगवान राम की रावण पर और माता दुर्गा की महिषासुर पर जीत के इस त्यौहार को बुराई पर अच्छाई और अधर्म पर धर्म की विजय के रुप में देशभर में मनाया जाता है।

और पढ़े  West Asia- अमेरिकी सेना ने ईरान पर 11वीं रात किए हवाई हमले, होर्मुज की सुरक्षा का दिया हवाला

पूजन विधि –

विजयादशमी के दिन शुभ मुहूर्त में शमी के पौधे के पास जाकर सरसों के तेल का दीपक जलाएं और शमी पूजन मंत्र पढ़ें।  इसके बाद सभी दिशाओं में आप विजय की प्रार्थना करें।
यदि आपके घर में अस्त्र शस्त्र की पूजा की जाती है तो एक चौकी पर लाल कपड़ा बिछाकर सभी शस्त्रों को उसके ऊपर रखें। फिर गंगाजल छिड़क कर पुष्प अर्पित करें।
विजयदशमी के दिन भगवान राम, मां दुर्गा, मां सरस्वती, भगवान गणेश और हनुमान जी आराधना करें।
इस दिन गाय के गोबर से दस गोले य कंडे बनाएं, इन कंडों में नवरात्रि के दिन बोये गए जौ को लगायें। इसके बाद धूप और दीप जलाकर पूजा करें।


Spread the love
  • Related Posts

    बेलारूस की डेंटिस्ट की कहानी, जो $100 मिलियन, 33 कैरेट की हीरे की अंगूठी की बनी दावेदार

    Spread the love

    Spread the loveअमेरिका में यौन अपराधों के आरोपी जेफरी एपस्टीन की मौत के करीब सात साल बाद उसकी कथित गर्लफ्रेंड डॉ. करिना शुलियाक एक बार फिर चर्चा में हैं। हाल…


    Spread the love

    देशभर में अगले दो-तीन दिन भारी बारिश का अलर्ट,असम की बाढ़ में 66 की मौत; IMD क्या बोला?

    Spread the love

    Spread the loveदेश के कई हिस्सों में भारी बारिश, बाढ़ और भूस्खलन से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। हिमाचल प्रदेश के लाहौल-स्पीति जिले में बादल फटा है, जिससे एक पुल…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *