
हिंदू धर्म में तुलसी विवाह का विशेष महत्व है। इसे देवउठनी एकादशी या देवोत्थान एकादशी के नाम से भी जानते हैं। हिंदू पंचांग के अनुसार, कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी को तुलसी विवाह का पावन पर्व मनाया जाता है। इस साल तुलसी विवाह 15 नवंबर 2021, दिन सोमवार को है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस दिन भगवान विष्णु चार महीने बाद योग निद्रा से उठते हैं।
शास्त्रों के अनुसार, चार्तुमास में शुभ व मांगलिक कार्यों की मनाही होती है। देवउठनी एकादशी के साथ ही मांगलिक कार्य शुरू हो जाते हैं। पौराणिक कथाओं के अनुसार, इस दिन भगवान विष्णु का शालीग्राम अवतार में विवाह माता तुलसी के साथ हुआ था।