20 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट: त्रिपुरा-ओडिशा में बीते 24 घंटे में 30 सेमी तक बारिश, जनजीवन अस्त-व्यस्त

Spread the love

त्तर भारत में भले ही मानसून कुछ कमजोर पड़ गया है, लेकिन जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड मूसलाधार बारिश कहर बरपा रही है। जगह-जगह भूस्खलन से सैकड़ों मार्ग बंद हैं और यातायात व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है।

भारी बारिश होने की संभावना प्रबल
मध्य, पूर्वी और पूर्वोत्तर भारत में भी कुछ ऐसा ही हाल है, ज्यादातर नदियां उफान पर हैं और बाढ़ का पानी तबाही मचा रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, देश के लगभग 20 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में अगले चार-पांच दिन छिटपुट से लेकर भारी बारिश होने की संभावना प्रबल बनी हुई है।
किस इलाके में कितनी बारिश?
मौसम विभाग के अनुसार, बीते 24 घंटों के दौरान त्रिपुरा और ओडिशा में भारी बारिश दर्ज की गई और इन राज्यों में ज्यादातर जगहों पर 21 से 30 सेमी तक बारिश हुई। हरियाणा में भी कई जगहों पर 12-20 सेमी बारिश हुई, जबकि जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश, पूर्वी राजस्थान, पूर्वी मध्य प्रदेश, विदर्भ, छत्तीसगढ़, मध्य महाराष्ट्र, असम, तटीय आंध्र प्रदेश और कर्नाटक के अंदरूनी इलाकों में 7-11 सेमी बारिश दर्ज की गई।

सैकड़ों वाहन फंसे, यात्रियों को भारी परेशानी
भारी बारिश के कारण जम्मू-कश्मीर में कई जगह भूस्खलन हुआ, जिससे यातायात बाधित हुआ। सांबा-मानसर मार्ग पर लंबा जाम लगने से सैकड़ों वाहन फंस गए और यात्रियों को भारी परेशानी उठानी पड़ी। कटड़ा शाम के समय बादल छाने से श्री माता वैष्णो देवी के लिए हेलिकॉप्टर सेवा रोकनी पड़ी।

छत्तीसगढ़ में भाई-बहन समेत तीन छात्र बहे, एमपी में तीन डूबे
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में स्कूल से लौट रहे तीन छात्र-छात्राएं उफनती घोंघा नदी की तेज धारा में बह गए। इनमें भाई-बहन शामिल हैं। तीनों छात्र पुल की जगह नदी को पार कर घर जाने की कोशिश कर रहे थे। रविवार सुबह तीनों के शव बरामद किए गए। वहीं, मध्य प्रदेश के रतलाम में पिकनिक मनाने गए दो शिक्षक और एक छात्र की बारिश के चलते झरने के कुंड में भरे पानी में डूबने से मौत हो गई।

और पढ़े  BJP ने तीन राज्यों के प्रभारियों का किया एलान, सतीश पुनिया को पंजाब की तो UP की इन्हें मिली जिम्मेदारी

पूर्वोत्तर में तीन-चार दिन भारी बारिश के आसार
मौसम विभाग ने उत्तराखंड, राजस्थान, मध्य प्रदेश, ओडिशा, छत्तीसगढ़, बिहार और झारखंड में 29 अगस्त तक कहीं भारी तो कहीं हल्की बारिश का अलर्ट जारी किया है। बंगाल, सिक्किम, उत्तर प्रदेश, गोवा, महाराष्ट्र, तेलंगाना समेत दक्षिण भारत के कुछ राज्यों और पूर्वोत्तर के सभी सातों राज्यों में भी अगले तीन-चार दिन गरज और चमक के साथ भारी बारिश की चेतावनी दी है।


Spread the love
  • Related Posts

    बड़ा खुलासा: दो हफ्ते में अमेरिका आएंगे शी जिनपिंग, व्हाइट हाउस में बन रहा ‘चीन जैसा’ ग्रेट हॉल

    Spread the love

    Spread the loveअमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को खुलासा किया है कि चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग करीब दो हफ्ते में अमेरिका आएंगे। ट्रंप ने यह घोषणा व्हाइट हाउस के…


    Spread the love

    ट्रंप का ‘टैरिफ वार- चीन के खिलाफ नया प्लान, सस्ते सामान पर 7.5% कर संभव, कनाडा के लिए भी बढ़ी मुश्किल

    Spread the love

    Spread the loveअमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चीन पर नया टैरिफ लगाने की तैयारी में हैं। मामले से जुड़े लोगों के मुताबिक, यह कदम चीन पर वैश्विक बाजार में कम कीमत…


    Spread the love