चिली: जंगल में भीषण आग से 18 लोगों की मौत, घर छोड़कर भागने को मजबूर हुए हजारों लोग

Spread the love

 

 

चिली के मध्य और दक्षिणी हिस्सों में जंगल में लगी आग में 18 लोगों की मौत हो गई। हजारों एकड़ जंगल जल गए और कई घर नष्ट हो गए। यह दक्षिण अमेरिकी देश इस समय भीषण गर्मी की लहर से जूझ रहा है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

 

इन क्षेत्रों में आपातकाल की घोषणा की गई
राष्ट्रपति गैब्रियल बोरिक ने राजधानी सैंटियागो से करीब 500 किलोमीटर दक्षिण में स्थित सेंट्रल बायोबियो और पड़ोसी नुबले क्षेत्र में आपात स्थिति की घोषणा की।

चिली के सुरक्षा मंत्री ने क्या कहा?
चिली के सुरक्षा मंत्री लुइस कॉर्डेरो ने बताया कि आपात स्थिति की घोषणा से सेना के साथ बेहतर तालमेल करना आसान हो जाता है। बायोबियो और नुबले में अब तक लगभग 8,500 हेक्टेयर जंगल आग से जल चुके हैं और करीब 50 हजार लोग सुरक्षित जगहों पर चले गए हैं।

 

राष्ट्रपति ने बोरिक और अन्य अधिकारियों ने क्या कहा?
राष्ट्रपति बोरिक ने एक्स पर लिखा, सभी संसाधन उपलब्ध हैं। लेकिन स्थानीय अधिकारियों ने बताया कि रविवार को कई घंटों तक हर तरफ तबाही थी और केंद्र सरकार की मदद कहीं नहीं थी। बायोबियो क्षेत्र के छोटे तटीय शहर पेन्को के महापौर रोड्रिगो वेरा ने कहा,  प्रिय राष्ट्रपति बोरिक, मैं यहां चार घंटे से हूं, एक पूरा समुदाय जल रहा है और सरकार की कोई मौजूदगी नहीं है। एक मंत्री केवल मुझे फोन करके कह सकता है कि सेना किसी समय आएगी?

आग बुझाने में दमकलकर्मी संघर्ष कर रहे थे। लेकिन तेज हवा और भीषण गर्मी ने रविवार को उनकी कोशिशों को रोक दिया। तापमान 38 डिग्री सेल्सियस (100 डिग्री फारेनहाइट) से ऊपर पहुंच गया। स्थानीय लोगों ने बताया कि आग आधी रात के बाद अचानक फैल गई, जिससे वे अपने घरों में फंस गए।

और पढ़े  गोल्डी बराड़ ने क्यों की थी हरदीप निज्जर की हत्या?: भगोड़े गैंगस्टर ने लीक ऑडियो में खुद कबूला, बताई वजह..

चश्मदीदों ने क्या बताया?
पेन्को मेंजॉन गुस्मान (55 वर्षीय) कहते हैं, कई लोग नहीं भागे। वे अपने घरों में रहे क्योंकि वे सोच रहे थे कि आग जंगल की सीमा पर रुक जाएगी। यह पूरी तरह से नियंत्रण से बाहर थी। किसी ने भी इसकी उम्मीद नहीं की थी।

देशभर में आगजनी से कितने घर जल चुके हैं, इसका अभी तक स्पष्ट आंकड़ा नहीं है। बायोबियो के कॉन्सेप्सियन नगरपालिका ने बताया कि वहां 253 घर जलकर नष्ट हो गए। पेन्को में 52 वर्षीय जुआन लागोस ने बताया, हम अंधेरे में बच्चों को लेकर दौड़ते हुए भागे। आग ने शहर का अधिकांश हिस्सा जला दिया, कारें, एक स्कूल और एक चर्च भी जल गया। खेतों, घरों, सड़कों और कारों में जले हुए शव पाए गए।


Spread the love
  • Related Posts

    अमेरिका में गुजराती स्टोर मालिक की गोली मारकर हत्या, बेटी बाल-बाल बची, हमलावर फरार

    Spread the love

    Spread the loveअमेरिका के टेनेसी में एक गुजराती मूल के कारोबारी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वारदात उस समय हुई, जब जैक्सन शहर की एक शराब की दुकान…


    Spread the love

    चाकू से फाड़ा पति का पेट, आंतें और किडनी निकाल कट्टे में भरी, पहली बार देखी इतनी वीभत्स क्रूरता

    Spread the love

    Spread the loveजैसे मेरठ में मुस्कान नाम की महिला ने पति की हत्या के बाद शव के टुकड़े कर नीले ड्रम में पैक कर दिए थे, कुछ वैसी ही रोंगटे…


    Spread the love