Fire: वृद्धाश्रम में आग लगने से 16 बुजुर्गों की हुई मौत,यहाँ हुआ दर्दनाक हादसा

Spread the love

इंडोनेशिया में एक रिटायरमेंट होम (वृद्धाश्रम) में लगी आग के चलते 16 बुजुर्गों की मौत हो गई। घटना रविवार शाम की है। इंडोनेशिया के उत्तरी सुलावासी प्रांत में स्थित मनाडो इलाके में एक एकमंजिला मकान था, जिसमें रिटायरमेंट होम संचालित हो रहा था। रिटायरमेंट होम में रहने वाले लोग जब सो रहे थे, तब वहां आग लगी, जिसकी चपेट में आकर 16 लोगों की मौत हो गई।

 

 

हादसे में 15 लोगों की जलने से मौत हुई
पुलिस ने सोमवार को बताया कि हादसे में मृतकों का आंकड़ा 16 हो गया है, जिनमें से 15 लोगों की मौत जलने की वजह से हुई और एक व्यक्ति की मौत दम घुटने से हुई है। हादसे में 15 लोगों को बचाया गया, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने बताया कि पीड़ितों की पहचान के लिए उनके परिजनों को अस्पताल बुलाया गया है।

 

अग्निशमन दल के लोगों ने बताया कि आग की सूचना पर फायर ब्रिगेड की छह गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। आस पास रहने वाले लोगों ने भी आग बुझाने में मदद की। पुलिस ने शुरुआती जांच के बाद कहा है कि बिजली की फीटिंग में खराबी की वजह से यह आग लगी। हालांकि विस्तार से जांच के बाद ही असल वजह का पता चल सकेगा।


Spread the love
और पढ़े  मौसम- पहाड़ पर बर्फबारी, मैदान में बारिश, पूर्वोत्तर में तेज हवा के साथ पड़ेंगे ओले, जानें...
  • Related Posts

    Alert: मेडिकल रिपोर्ट ने चौंकाया- 21 की उम्र में मौत, बार-बार चक्कर आने को अनदेखा करना पड़ गया भारी

    Spread the love

    Spread the loveशरीर को स्वस्थ रखने के लिए लाइफस्टाइल और खान-पान को ठीक रखना तो जरूरी है ही, साथ ही जरूरी है कि आप शरीर में होने वाले कुछ भी…


    Spread the love

    कनाडा में भारतीय मूल के युवक की गोली मारकर हत्या, गैंगवार की आशंका

    Spread the love

    Spread the loveकनाडा के सरे शहर में भारतीय मूल के एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। मृतक की पहचान जसमन सेखों के नाम से हुई है,…


    Spread the love