रायपुर / छत्तीसगढ़- लाखे नगर ईदगाह भाटा से सरकारी पीडीएस चावल धमतरी ले जाने की सूचना पर कार्रवाई, सोहेल खोखर की दुकान जांच के घेरे में

 

 

 

 

 

 राजधानी रायपुर के लाखे नगर ईदगाह भाटा क्षेत्र में सरकारी सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) के चावल की कथित तौर पर ढुलाई वाहन क्रमांक CG-04-PK-6332 मे किए जाने का मामला सामने आया है। अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार संरक्षण आयोग के प्रदेश प्रवक्ता अफरोज ख्वाजा ने लाखे नगर ईदगाह भाटा के दुकानदार सोहेल खोखर के यहां से सरकारी पीडीएस का चावल लोड होकर धमतरी जिले की ओर ले जाए जाने की सूचना धमतरी जिले के भखारा थाना को दी। सूचना के आधार पर पुलिस ने जांच करते हुए चावल की जप्ती की कार्रवाई की।

सरकारी पीडीएस चावल गरीब और जरूरतमंद परिवारों को खाद्य सुरक्षा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से वितरित किया जाता है। ऐसे में यदि इस चावल का अवैध भंडारण, खरीद-बिक्री या परिवहन किया जा रहा है, तो यह गंभीर जांच का विषय है। इस मामले में यह पता लगाया जाना जरूरी है कि संबंधित चावल कहां से आया, किसके माध्यम से लोड किया गया और उसे धमतरी ले जाने के पीछे क्या उद्देश्य था। मौके पर गाड़ी चालक के पास माल से संबंधित किसी तरह के कोई दस्तावेज उपलब्ध नहीं थे

अफरोज ख्वाजा ने संबंधित मामले की निष्पक्ष एवं विस्तृत जांच कर जिम्मेदार लोगों की पहचान करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि सरकारी राशन व्यवस्था में किसी भी प्रकार की अनियमितता पाए जाने पर नियमानुसार सख्त कार्रवाई होनी चाहिए, ताकि गरीबों के हक के राशन का दुरुपयोग न हो।

अब इस मामले में जांच के दौरान सामने आने वाले तथ्यों पर नजर रहेगी। पुलिस और संबंधित खाद्य विभाग की जांच से ही स्पष्ट होगा कि जब्त चावल सरकारी पीडीएस का था या नहीं तथा उसके भंडारण और परिवहन में किसी नियम का उल्लंघन हुआ है या नहीं। यदि अनियमितता प्रमाणित होती है, तो संबंधित जिम्मेदारों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जानी चाहिए।

  • Related Posts

    डबल मर्डर- छत्तीसगढ़: राजनांदगांव में मां-बेटे को बेरहमी से उतारा मौत के घाट, बेटी भी गंभीर रूप से घायल

    छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले में डबल मर्डर की वारदात सामने आई है। दिल दहला देने वाली इस वारदात से पूरे इलाके में सनसनी मच गई है। पूरे इलाके में हड़कंप…

    तीन लोगों को हत्या: जिस घर में चल रही थी दिवाली की तैयारी, वहां बह रहा आंसुओं का सैलाब

    रायपुर के विष्णुलोक कॉलोनी में जिस घर में दिवाली की तैयारियां चल रही थीं, वहां अब मातम पसरा है। जिस घर को त्योहार से पहले सजाने-संवारने में कपूर दंपती जुटा…