हुबली में 13 साल की बच्ची के साथ दरिंदगी, हिरासत में तीन नाबालिग लड़के, पॉक्सो एक्ट में मामला दर्ज

Spread the love

 

 

र्नाटक के हुबली में एक 13 साल की बच्ची के यौन उत्पीड़न के मामले में तीन नाबालिग लड़कों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। कर्नाटक पुलिस ने शनिवार को हुबली में यौन उत्पीड़न के आरोप में 14 से 15 वर्ष की उम्र के तीन नाबालिग लड़कों के खिलाफ यौन अपराधों से बच्चों के संरक्षण अधिनियम (पॉक्सो) के तहत मामला दर्ज किया।

पुलिस के अनुसार नाबालिग लड़कों ने लड़की के साथ एक सप्ताह से ज्यादा समय तक यौन उत्पीड़न किया। लड़की के माता-पिता दिन के समय घर से बाहर रहते थे, इसी दौरान घटना को अंजाम दिया गया।

सभी आरोपी 14 से 15 साल के लड़के
हुबली-धारवाड़ के पुलिस आयुक्त एन शशिकुमार ने बताया कि एक नाबालिग लड़की के साथ यौन उत्पीड़न और मारपीट की शिकायत दर्ज की गई है। तीनों आरोपी नाबालिग हैं और उनकी उम्र 14 से 15 वर्ष के बीच है। हमने उन्हें हिरासत में ले लिया है।

पुलिस आयुक्त ने आगे बताया कि इन लड़कों ने पिछले सात-आठ दिनों तक लड़की का यौन उत्पीड़न किया है। लड़की के माता-पिता काम करते हैं और दिन के समय घर से बाहर रहते हैं। एन शशिकुमार ने आगे कहा कि पुलिस बाल यौन उत्पीड़न संरक्षण अधिनियम और किशोर न्याय (देखभाल एवं संरक्षण) अधिनियम के तहत आवश्यक प्रक्रियाओं का पालन करेगी। आगे की जांच जारी है।

यूपी में चार साल की बच्ची की हत्या
उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में 1 जनवरी को ऐसी ही एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई थी। बुलंदशहर में चार वर्षीय बच्ची के साथ दरिंदगी के बाद उसकी हत्या कर दी गई थी। घटना का खुलासा तब हुआ जब बच्ची शाम को अपने घर से लापता हो गई। बाद में उसका शव आरोपी के घर के पीछे मिला। बच्ची के पिता ने पुलिस में यौन उत्पीड़न और हत्या की एफआईआर दर्ज कराई। पुलिस ने मुठभेड़ में आरोपियों को पकड़ा।

और पढ़े  लखनऊ में पति ने बैंक मैनेजर पत्नी-बहन को मार डाला, फिर लाश के सामने की आत्महत्या

Spread the love
  • Related Posts

    UP में चीनी की जमाखोरी पर सरकार सख्त-योगी बोले- सभी जिलों में डीएम गोदामों का कराएं सत्यापन

    Spread the love

    Spread the loveउत्तरप्रदेश में चीनी की उपलब्धता को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को समीक्षा की। उन्होंने प्रदेशवासियों को आश्वस्त किया कि राज्य में चीनी की पर्याप्त उपलब्धता है…


    Spread the love

    गाजियाबाद में डबल मर्डर- हैवान पति ने पत्नी और बेटी को उतारा मौत के घाट, दूसरी बेटी अस्पताल में भर्ती

    Spread the love

    Spread the loveखोड़ा थाना क्षेत्र के लोकप्रिय विहार की गली नंबर-3 में शुक्रवार देर रात सनसनीखेज वारदात सामने आई। यहां एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी और 15 वर्षीय बेटी की…


    Spread the love