जन नायकन-  रिलीज होने से पहले ही HD प्रिंट में लीक हुई विजय की फिल्म ‘जन नायकन’, मेकर्स ने जताई नाराजगी

Spread the love

 

लापति विजय की फिल्म ‘जन नायकन’ को पहले 9 जनवरी को पोंगल के मौके पर रिलीज करने का प्लान था, लेकिन सेंसर बोर्ड से जुड़ी समस्याओं की वजह से रिलीज टाल दी गई। उसके बाद से फैंस ‘जन नायकन’ की रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। लेकिन इस बीच फिल्म अब एक बार फिर चर्चाओं में आ गई है।

फिल्म रिलीज से पहले हुई लीक
रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म का एचडी प्रिंट लीक होकर पाइरेटेड वेबसाइट्स पर पहुंच गया है। बताया जा रहा है कि इससे पहले फिल्म के कुछ क्लिप्स- जैसे इंट्रो सीन, टाइटल और क्लाइमैक्स सोशल मीडिया पर लीक हुए थे। लेकिन अब पूरी फिल्म ही ऑनलाइन लीक हो गई है, जिससे मेकर्स और फैंस दोनों शॉक में हैं।

फिल्म अभी तक रिलीज भी नहीं हुई है, क्योंकि यह सेंसर सर्टिफिकेट के चक्कर में फंसी हुई है। ऐसे में इस तरह का लीक होना मेकर्स के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है।

पाइरेटेड साइट्स पर पहुंची मूवी
जैसे ही ये खबर सामने आई, फैंस ने सोशल मीडिया पर गुस्सा जाहिर किया और मेकर्स से सख्त कार्रवाई की मांग की। कहा जा रहा है कि जो लोग इस लीक्ड प्रिंट को शेयर करेंगे, उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई भी हो सकती है।

मेकर्स ने पहले कुछ लीक क्लिप्स को इंटरनेट से हटाने की कोशिश की थी, लेकिन उसके बाद पूरी फिल्म ही पाइरेटेड साइट्स पर आ गई, जिससे स्थिति और खराब हो गई।

विजय की आखिरी फिल्म है जन नायकन!
बता दें कि जन नायकन को विजय की आखिरी फिल्म माना जा रहा है, क्योंकि इसके बाद वह राजनीति में पूरी तरह सक्रिय होने वाले हैं। ऐसे में इस फिल्म को लेकर पहले से ही काफी चर्चा थी, और अब लीक होने के बाद मामला और भी गरमा गया है।

और पढ़े  मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने अधिकारियों को दिए निर्देश- बंगाल में हों स्वतंत्र, निष्पक्ष और भयमुक्त चुनाव

फिल्म की स्टार कास्ट
‘जन नायकन’ की स्टार कास्ट फिल्म ‘जन नायकन’ का निर्देशन एच. विनोद ने किया है। इसमें पूजा हेगड़े, बॉबी देओल, गौतम वासुदेव मेनन, प्रकाश राज, नारायण और मामिता बैजू जैसे कलाकार काम कर रहे हैं। फिल्म का संगीत अनिरुद्ध रविचंदर ने तैयार किया है।


Spread the love
  • Related Posts

    ममता ने सांप से की BJP की तुलना,चुनावी रैली में भाजपा पर बरसीं CM ममता

    Spread the love

    Spread the loveपश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शुक्रवार को भाजपा पर तीखा हमला किया। उत्तर 24 परगना जिले के टेंटुलिया में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए…


    Spread the love

    पवन खेड़ा- तेलंगाना HC से मिली एक हफ्ते की अग्रिम जमानत, संबंधित कोर्ट में जाने की इजाजत

    Spread the love

    Spread the love तेलंगाना हाईकोर्ट ने कांग्रेस नेता पवन खेड़ा को एक हफ्ते की अंतरिम राहत दी है. जस्टिस के सुजाना की बेंच ने खेड़ा को निर्देश दिया कि वे सही…


    Spread the love