पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड (पीवीवीएनएल) के प्रबंध निदेशक रवीश गुप्ता ने बड़े ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त होने के मामले में एक अधिशासी अभियंता (एक्सईएन), दो एसडीओ और दो अवर अभियंताओं (जेई) को निलंबित कर दिया है। वहीं, मुख्य अभियंता वितरण मेरठ प्रथम और अधीक्षण अभियंता वितरण मंडल मेरठ क्षेत्र प्रथम से स्पष्टीकरण मांगा गया है। एमडी ने यह कार्रवाई पावर कारपोरेशन के अध्यक्ष डॉ. आशीष कुमार गोयल के निर्देश पर की है। जांच में दोषी पाए जाने के बाद सभी अधिकारियों को निलंबित कर मुख्य अभियंता गजरौला के कार्यालय से संबद्ध कर दिया गया है।







