महाकुंभ की वायरल गर्ल मोनालिसा ने डायरेक्टर पर लगाए गंभीर आरोप, बोलीं- ‘वो घटिया आदमी, फिल्म के नाम पर…

Spread the love

 

 

बीते साल प्रयागराज कुंभ मेले के दौरान सुर्खियों में आई माला विक्रेता युवती मोनालिसा ने अपने एक परिचित फिल्म निर्देशक पर गंभीर आरोप लगाया है। समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, मंगलवार को वायरल गर्ल ने आरोप लगाया कि उसका एक परिचित फिल्म निर्देशक फिल्मों के नाम पर नाबालिग लड़कियों के साथ दुर्व्यवहार कर रहा है।

 

सरकार से मांगी मदद
मोनालिसा ने कोच्चि में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में यह आरोप लगाया। वायरल गर्ल ने केंद्र सरकार और केरल तथा मध्य प्रदेश की राज्य सरकारों से मदद भी मांगी। उसने दावा किया कि उसे और उसके पति को जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं। अपने पति के साथ आई युवती ने मीडिया को बताया कि उसके पोस्टर जलाए जा रहे हैं और उन्हें लोगों से जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं।

 

वायरल गर्ल ने कहा- ‘नाम लेते हुए भी मुझे शर्म आती है’
वायरल गर्ल ने यह दावा भी किया कि डायरेक्टर उनके बारे में बुरा-भला कह रहे थे और वे उन्हें अपनी फिल्मों का हिस्सा नहीं बनाएंगे। युवती ने आरोप लगाते हुए कहा, ‘उनकी फिल्मों का हिस्सा कौन बनना चाहेगा? वे बहुत ही बुरे और घिनौने इंसान हैं। वे फिल्मों के नाम पर नाबालिग लड़कियों के साथ बदतमीजी करते हैं। उनका नाम लेते हुए भी मुझे शर्म आती है’।

शादी को ‘लव जिहाद’ बताने पर तोड़ी चुप्पी
वायरल गर्ल ने केंद्र और उत्तर प्रदेश सरकार से यह भी गुजारिश की है कि वे उनकी शादी को लेकर उनके पति पर गलत आरोप न लगाएं। उन्होंने कहा, ‘हमारी शादी एक मंदिर में हिंदू रीति-रिवाजों के अनुसार हुई थी। यह बात देश में हर कोई जानता है। डायरेक्टर चाहते हैं कि लोग आपस में लड़ें। वे हमारी शादी को ‘लव-जिहाद’ कह रहे हैं। मैं सभी धर्मों का सम्मान करती हूं’। युवती ने कहा, ‘अगर मुझे फरमान (वायरल गर्ल का पति) से अलग करने की कोई भी कोशिश की गई, तो हम आत्महत्या कर लेंगे। मैं उसके बिना नहीं रह सकती। हम एक-दूसरे से बहुत प्यार करते हैं। वायरल गर्ल ने यह भी दावा किया कि डायरेक्टर उसकी और फरमान से शादी से खुश नहीं है। वहीं, वायरल गर्ल के पति फरमान ने भी आरोप लगाया कि डायरेक्टर उसे ‘आतंकवादी’ बता रहा था।

और पढ़े  ईरान के इस हथियार ने बढ़ा दी दुनिया की टेंशन, जानें अमेरिका-ब्रिटेन के सैन्य ठिकाने पर कैसे किया हमला

प्रेस कांफ्रेंस में रो पड़ीं मोनालिसा
मोनालिसा के पति फरमान खान ने कहा, ‘सिर्फ इसलिए कि मेरा जन्म एक मुस्लिम परिवार में हुआ है और मेरा नाम फरमान खान है, मुझ पर आरोप लगाए जा रहे हैं। वे हमें फंसाने की कोशिश कर रहे हैं और हमें जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। क्या प्यार करना गलत है’? फरमान ने यह भी दावा किया कि वह श्री नारायण गुरु का सम्मान करता है और उनमें विश्वास रखता है और उन दोनों ने उन्हीं के एक मंदिर में शादी की थी। प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान मोनालिसा रो पड़ीं और अपनी बात दोहराते हुए कहा कि ‘अगर केंद्र सरकार और मध्य प्रदेश और केरल की राज्य सरकारें उनकी मदद नहीं करतीं, तो वह और उसका पति आत्महत्या कर लेंगे’। बता दें कि बीते दिनों मोनालिसा ने केरल में फरमान से शादी रचाई। उनके माता-पिता इस रिश्ते के खिलाफ थे।


Spread the love
  • Related Posts

    ट्रंप ने ईरान को भेजा 15 सूत्रीय युद्धविराम प्रस्ताव, इस बीच सैनिकों की तैनाती भी बढ़ा रहा अमेरिका

    Spread the love

    Spread the love   डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन ने ईरान को 15 सूत्रीय युद्धविराम प्रस्ताव पेश किया है। यह जानकारी एक ऐसे व्यक्ति ने दी, जिसे इसकी जानकारी है, लेकिन उसे…


    Spread the love

    LPG- गैस बुकिंग पर आया नया अपडेट, इन उपभोक्ताओं को बड़ी राहत, सिलिंडर के लिए करना होगा सिर्फ ये काम

    Spread the love

    Spread the loveरसोई गैस सिलिंडर के बुकिंग अंतराल में तेल कंपनियों ने मंगलवार को बड़ा बदलाव किया है। नई व्यवस्था के तहत अब उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों और सामान्य उपभोक्ताओं…


    Spread the love