10th Result: आज राजस्थान बोर्ड जारी करेगा परीक्षा परिणाम,देखें अपना रिजल्ट

Spread the love

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) आज कक्षा 10वीं बोर्ड परीक्षा का परिणाम घोषित करने जा रहा है। बोर्ड द्वारा दी गई आधिकारिक जानकारी के अनुसार, 10वीं के नतीजे आज दोपहर 1 बजे जारी किए जाएंगे। इस बार लगभग 10.68 लाख छात्र-छात्राएं अपने परिणाम का इंतजार कर रहे हैं। हर साल की तरह रिजल्ट जारी होते ही आधिकारिक वेबसाइट पर भारी ट्रैफिक बढ़ जाता है, जिसके कारण साइट की स्पीड धीमी हो जाती है और छात्रों को परिणाम देखने में दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।

ऐसी स्थिति में छात्रों को एक वैकल्पिक सुविधा भी उपलब्ध कराई जा रही है, जिसके जरिए वे आसानी से अपना परिणाम देख सकते हैं। अमर उजाला की वेबसाइट पर छात्र बिना किसी परेशानी के अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं और साथ ही उसकी डिजिटल कॉपी डाउनलोड भी कर सकते हैं। इसके लिए छात्रों को पहले से पंजीकरण करना होगा, ताकि परिणाम जारी होते ही वे तुरंत अपना स्कोर देख सकें।

 

इतने छात्रों को परिणामों का इंतजार

इस वर्ष राजस्थान बोर्ड 10वीं की परीक्षा के लिए कुल 10,68,109 छात्रों ने पंजीकरण कराया था। ये परीक्षाएं पूरे राज्य में 6194 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई थीं। परीक्षा का आयोजन 12 फरवरी से 28 फरवरी 2026 के बीच हुआ था। हाईस्कूल परीक्षा की शुरुआत अंग्रेजी विषय के पेपर के साथ की गई थी।


Spread the love
और पढ़े  बदरीनाथ धाम- मास्टर प्लान से भव्य आकार लेने लगा बदरीनाथ धाम, अब दूसरे चरण के कार्यों ने पकड़ा जोर
  • Related Posts

    हल्द्वानी बार एसोसिएशन चुनाव: 11 पदों के लिए 31 प्रत्याशी मैदान में,दो वरिष्ठ वकीलों के बीच भीषण टक्कर

    Spread the love

    Spread the love   हल्द्वानी बार एसोसिएशन अध्यक्ष पद के लिए दो वकीलों के बीच आमने-सामने की भीषण टक्कर, 2024 के बाद एक बार फिर आमने-सामने आए बिष्ट और पंत,…


    Spread the love

    उत्तरकाशी- अक्षय तृतीया पर खुलेंगे यमुनोत्री धाम के कपाट, मंदिर समिति की अगुवाई में निकाला गया शुभ मुहूर्त

    Spread the love

    Spread the loveयमुनोत्री धाम के कपाट 19 अप्रैल रविवार को अक्षय तृतीया के पावन पर्व पर श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए जाएंगे। 12 बजकर 35 मिनट पर कर्क लग्न अनुसार कृतिका…


    Spread the love