राममंदिर के चंदे में चोरी: सोने-चांदी और हीरे की 1250 श्रीराम शिलाएं गायब, धर्मसेना के संस्थापक का नया दावा

Spread the love

श्रीराम मंदिर की दान राशि गबन के मामले के बीच एक और बड़ा दावा सामने आया है। धर्मसेना के संस्थापक और श्रीराम मंदिर आंदोलन से जुड़े रहे संतोष दुबे ने दावा किया है कि देश-विदेश से पूजित होकर अयोध्या लाई गईं सोने, चांदी, हीरे और अष्टधातु की 1250 श्रीराम शिलाएं गायब हो चुकी हैं।

यह हर किसी को सकते में डालने वाला आरोप है। संतोष ने थाने में तहरीर दी है। इसमें उन्होंने गबन मामले में ट्रस्ट के पदाधिकारियों व कर्मचारियों पर आरोप लगाए हैं। उधर, टिन्नू के घर से करोड़ों रुपये का सोना बरामद होने की भी चर्चा है।

संतोष के मुताबिक, ये शिलाएं ढाई दशक पहले तक कारसेवकपुरम में थीं। साथ में मिट्टी की भी शिलाएं रखी गई थीं। अब वहां सिर्फ मिट्टी की शिलाएं हैं, जबकि कीमती शिलाएं गायब हो चुकी हैं। संतोष का कहना है कि सोने, चांदी, हीरे और अष्टधातु की शिलाओं की देखरेख की जिम्मेदारी ट्रस्ट के महासचिव की थी। ऐसे में सवाल यह है कि जिम्मेदारी तय होने के बाद भी ये शिलाएं कहां गायब हो गईं।
संतोष ने बताया कि वर्ष 1989 में श्रीराम मंदिर आंदोलन के दौरान अभियान चलाकर घर-घर से चंदा इकट्ठा किया गया था। पूजित शिलाएं भी मांगी गई थीं, जिनका इस्तेमाल मंदिर निर्माण में होना था। उन्हें हीरे, सोने, चांदी व अष्टधातु की शिलाओं का लेखाजोखा तैयार करने की जिम्मेदारी दी गई थी। 

इस काम में उनके साथ संघ के कई पदाधिकारी भी शामिल थे। उन्होंने दावा किया कि तब सबसे कीमती शिला मॉरीशस से आई थी। इसके अलावा कई व्यापारियों ने सोने और हीरे जड़ित शिलाएं भी दी थीं।
इस पर भी सवाल…
संतोष ने बताया कि पांच फरवरी 2020 को श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट बना था। न्यास को इसी में समाहित कर दिया गया था। उस दौरान ट्रस्ट के खाते में साढ़े आठ करोड़ रुपये दिखाए गए थे। उनका आरोप है कि उस समय भी कीमती शिलाओं का कोई जिक्र नहीं किया गया था। संतोष ने सीधे तौर पर महासचिव चंपत राय पर आरोप लगाए हैं। हालांकि संतोष ने जो आरोप लगाए हैं, उनकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं है। वे सिर्फ उनके मौखिक आरोप हैं। अब देखना होगा कि पुलिस उनकी तहरीर पर कार्रवाई करती है या नहीं।
चढ़ावा चोरी प्रकरण के बीच रोज 18 से 20 लाख रुपये की हो रही गणना
राम मंदिर के चढ़ावे में कथित चोरी के मामले के सामने आने के बाद मंदिर की चढ़ावा व्यवस्था चर्चा के केंद्र में है। हालांकि विवाद के बावजूद रामलला के चरणों में श्रद्धालुओं का चढ़ावा लगातार आ रहा है और उसकी नियमित गणना भी की जा रही है।

और पढ़े  विधानसभा चुनाव के पहले BJP ने चला 'बटुक पूजा' का दांव, रूठे हुए ब्राह्मणों को साधने की कोशिश
सूत्रों के अनुसार वर्तमान में प्रतिदिन लगभग 18 से 20 लाख रुपये चढ़ावे के रूप में प्राप्त हो रहे हैं। मंदिर परिसर में निर्धारित स्थान पर प्रतिदिन चढ़ावे की गिनती कर धनराशि भारतीय स्टेट बैंक की निर्धारित शाखा में जमा कराई जा रही है। बीते 10 दिनों में लगभग दो करोड़ रुपये जमा होने की चर्चा है।

जानकारी के अनुसार रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ने के साथ चढ़ावे में भी उल्लेखनीय वृद्धि हुई थी। इसके चलते दानपात्रों की संख्या बढ़ाई गई और गणना व्यवस्था को भी विस्तार दिया गया। प्रारंभिक दौर में चढ़ावे की गिनती सप्ताह में एक बार होती थी, लेकिन बाद में इसे नियमित कर दिया गया।
सूत्र बताते हैं कि चढ़ावे की गणना में बैंक कर्मचारियों के अलावा एक बाहरी एजेंसी के कर्मचारी भी लगाए गए थे। हाल में चढ़ावा चोरी के आरोपों में जिन लोगों के नाम सामने आए हैं, वे इसी व्यवस्था से जुड़े होने की चर्चा है। वर्तमान में गणना कार्य में बैंक के लगभग 14 कर्मचारी लगे हुए हैं। चढ़ावा प्रकरण की जांच एसआईटी कर रही है। ऐसे में अब निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि जांच में चढ़ावा गणना और उससे जुड़ी व्यवस्थाओं को लेकर क्या तथ्य सामने आते हैं।
सुप्रीम कोर्ट से जांच कराने की मांग
राम जन्मभूमि मामले के पक्षकार रहे महंत धर्मदास ने कहा कि मंदिर आंदोलन और मुकदमे लड़ने वाले अनेक लोगों को मंदिर की व्यवस्थाओं से दूर रखा गया, जबकि व्यवस्था कुछ लोगों के हाथों में केंद्रित हो गई। पूरे प्रकरण की सर्वोच्च न्यायालय की निगरानी में होनी चाहिए।
बेसमेंट में रखे गए संदिग्ध युवक
जिन संदिग्धों को पकड़ा गया था, उन्हें ट्रस्ट कार्यालय के बेसमेंट में रखा गया है। ट्रस्ट पदाधिकारियों ने एसआईटी को उनके बारे में जानकारी दी है और यह भी बताया है कि कथित रकम किस प्रकार बरामद की गई। वीडियो रिकॉर्डिंग भी कराई जा रही है।
राममंदिर के चढ़ावे की लूट: अखिलेश
राममंदिर के चढ़ावे की भी लूट हो गई है। गोबर और कंडे में पैसे निकल रहे हैं। पता चल रहा है कई सौ करोड़ के चढ़ावे की चोरी हो गई। लूट में शामिल न कोई ट्रस्टी बक्शा जाए, न किसी कमेटी का कोई सदस्य। इसकी जांच आम जनता, ईमानदार पत्रकारों व बहुदलीय जनप्रतिनिधियों की निगरानी में हो।-अखिलेश यादव, सपा अध्यक्ष
दान पात्र की गिनती के दौरान हेराफेरी, कार्यालय प्रभारी ने खोले राज
ट्रस्ट के कैंप कार्यालय प्रभारी प्रकाश गुप्ता ने संकेत दिया कि हेराफेरी का संबंध दान पात्रों से निकली राशि की गणना प्रक्रिया से हो सकता है। संदेह उन कर्मचारियों पर है, जो दान पात्रों से निकली राशि की गिनती करते थे।
ट्रस्ट ने स्वयं मामले की निष्पक्ष जांच के लिए प्रदेश सरकार से विशेष जांच दल (एसआईटी) गठित करने का अनुरोध किया था, क्योंकि लगातार लग रहे आरोपों से मंदिर और ट्रस्ट की छवि प्रभावित हो रही थी। जिन लोगों के नाम सामने आए हैं, वे किसी बैंक के नियमित कर्मचारी नहीं थे, बल्कि आउटसोर्स व्यवस्था के तहत गिनती कार्य में लगाए गए थे। वर्तमान विवाद दान काउंटरों पर प्राप्त राशि से जुड़ा नहीं है।
अवैध संपत्ति मिली तो रामलला को दान कर देंगे : पूनम
अनियमितता के आरोपों पर रामाशंकर यादव टिन्नू यादव की पत्नी पूनम यादव ने आरोपों पूनम को खारिज किया है। उन्होंने इसे दुष्प्रचार बताया और कहा कि परिवार आहत है। उनके परिवार के पास कोई लग्जरी गाड़ी, होटल या बड़ी व्यावसायिक संपत्ति नहीं है। उन्होंने बताया कि परिवार की सभी संपत्तियों का पूरा लेखा-जोखा उपलब्ध है। यदि जांच में कोई अनाधिकृत संपत्ति मिलती है, तो उसे रामलला को दान कर दिया जाएगा।

Spread the love
  • Related Posts

    अयोध्या- भगवान राम के मंदिर भी चोरो से सुरक्षति नहीं- सत्यभान सिंह जनवादी 

    Spread the love

    Spread the love     शहीद भगतसिंह स्मृति ट्रस्ट के चेयरमैन सत्यभान सिंह जनवादी ने राम मंदिर चढ़ावे में चोरी की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए कहा कि अब…


    Spread the love

    सपा में टूट की खबर, 25 से 27 सांसदों के टूट जाने की बात, सपा का पलटवार

    Spread the love

    Spread the loveयूपी में समाजवादी पार्टी क्या टूटने जा रही है। बीते कुछ समय से भाजपा और उसके सहयोगी दलों के नेता लगातार सपा में टूट की बात कह रहे…


    Spread the love