महाराष्ट्र नगर निकाय चुनाव- कल मतदान, 16 को नतीजे, मुंबई में बीएमसी सहित राज्य के 29 निगमों में रोचक सियासी लड़ाई

Spread the love

 

 

हाराष्ट्र में नगर निकाय चुनावों के लिए तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। बृहन्मुंबई नगर निगम सहित 29 नगर निगमों में यह चुनाव तीन साल के देरी से हो रहे हैं। राज्य चुनाव आयोग की तरफ से लगातार चुनावों की तैयारियों पर नजर रखी जा रही है। सभी पार्टियों के गठबंधन, सीटें और उम्मीदवार तय हो चुके हैं। नगर निकाय चुनावों का पूरा शेड्यूल क्या है, मतदान का समय, नतीजे कब आएंगे आइये जानते हैं..

 

चुनाव की तारीख और नतीजे

महाराष्ट्र में बीएमसी सहित 29 नगर निगमों के चुनाव 15 जनवरी, 2026 को कराए जाएंगे। यह चुनाव एक ही चरण में होंगे। मतदाता चुनाव में आसानी से वोट कर सकें इसके लिए सार्वजनिक अवकाश की भी घोषणा की गई है।  ग्रेटर मुंबई के सभी पोलिंग स्टेशनों पर सुबह 7.30 बजे से शाम 5.30 बजे तक वोटिंग होगी। नतीजे 16 जनवरी, 2025 को घोषित किए जाएंगे।

 

चुनाव से जुड़ी कुछ जरूरी तारीख

नामांकन का प्रक्रिया 23 दिसंबर 2025 से शुरू हुई थी। वहीं नामांकन की आखिरी तारीख 30 दिसंबर थी। जिन उम्मीदवारों ने नामांकन कर दिया था, लेकिन किसी कारण वश नाम वापस लेना हो तो उसकी तारीख 2 जनवरी 2026 रखी गई थी। 3 जनवरी को जो उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं, उनकी अंतिम सूची जारी हुई थी। मतदान 15 जनवरी 2026 को होगा। नतीजों की घोषणा 16 जनवरी 2025 को होगी।

 

बीएमसी में 1.03 करोड़ मतदाता 

बीएमसी की सभी 227 वार्डों में 1.03 करोड़ से अधिक मतदाता वोट डालने के योग्य हैं। महराष्ट्र में कुल 29 नगर निगम हैं। इसमें से बीएमसी यानी बृहन्मुंबई नगर निगम सबसे बड़ा नगर निगम है।

किस गठबंधन के पास कितनी सीटें 

और पढ़े  अजीत पवार का अंतिम संस्कार: अब से कुछ देर बाद पंचतत्व में विलीन होंगे महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार,काटेवाड़ी लाया गया अजित पवार का पार्थिव शरीर

सबसे पहले बात सत्तारूढ़ पार्टी की करते हैं। इसमें भाजपा-शिव सेना (एकनाथ शिंदे) शामिल हैं। इस गंठबंधन का नाम आरपीआई महायुति गठबंधन है। बीएमसी के लिए महायुति के घटक दल भाजपा 137 और शिव सेना 90 सीटों पर चुनावी मैदान में है। इसके साथ ही महायुति की तीसरी सहयोगी एनसीपी जो विधानसभा में गठबंधन के साथ है, उसने अकेले चुनाव लड़ने का एलान करते हुए 94 सीटों पर उम्मीदवार उतारे हैं। वहीं दूसरे गठबंधन की बात करें तो कांग्रेस के 143 उम्मीदवार मैदान में हैं। बीएमसी में कांग्रेस का साथ पूर्व सांसद प्रकाश अंबेडकर के नेतृत्व वाली वंचित बहुजन अघाड़ी दे रही है। वीबीए ने 42 सीटों पर उम्मीदवार उतारें हैं। कांग्रेस की एक और सहयोगी है राष्ट्रीय समाज पक्ष। यह छह सीटों पर चुनाव लड़ रही है।

तीसरे गठबंधन की बात करें तो वह शिवसेना (उद्धव ठाकरे), एनसीपी (शरद पवार) और मनसे (राज ठाकरे) का है। शिवसेना के पास 150 से ज्यादा सीटें हैं, एनसीपी के पास 11 और हाल ही में अपने भाई से जुड़ने वाले राज ठाकरे की पार्टी बची हुई बाकि सीटों पर चुनाव लड़ रही है।


Spread the love
  • Related Posts

    जल्द ही अजित पवार करने वाले थे NCP के दोनों गुटों का विलय, निधन के बाद करीबी का बड़ा खुलासा

    Spread the love

    Spread the loveमहाराष्ट्र के पूर्व उपमुख्यमंत्री अजित पवार का 28 जनवरी को एक विमान दुर्घटना में निधन हो गया। गुरुवार को बारामती के विद्या प्रतिष्ठान मैदान में एनसीपी प्रमुख का…


    Spread the love

    अजीत पवार का अंतिम संस्कार-  पंचतत्व में विलीन हुए अजित पवार, बेटों ने दी मुखाग्नि, उमड़ा जनसैलाब

    Spread the love

    Spread the loveमहाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) प्रमुख अजित पवार का बुधवार सुबह विमान हादसे में निधन हो गया। महाराष्ट्र सरकार ने तीन दिन का राजकीय शोक…


    Spread the love