Teacher Jobs: उत्तराखंड में प्राइमरी टीचर के 1600+ पदों भर्ती,बेहद नजदीक अंतिम तिथि, अभी करें आवेदन

Spread the love

 

त्तराखंड स्कूल शिक्षा विभाग ने प्राइमरी टीचर (PRT) पदों के लिए भर्ती निकाली है। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया जारी है। इसके तहत 1600 से अधिक पदों को भरा जाएगा। इनमें कुछ जिलों के लिए आवेदन प्रक्रिया 9 नवंबर 2025 से शुरू हो चुकी है। आवेदन पत्र ऑफलाइन माध्यम से जमा करने होंगे।

यह वैकेंसी अल्मोड़ा, बागेश्वर, चमोली, पिथौरागढ़, उत्तरकाशी, चंपावत, उधम सिंह नगर, देहरादून, नैनीताल सहित अन्य जिलों में है। प्रत्येक जिले की अंतिम तारीख अलग-अलग है, जो 28 नवंबर से 5 दिसंबर 2025 के बीच है। आवेदन करने से पहले अपने जिले की लास्ट डेट जरूर चेक करें और फिर आवेदन करें। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट schooleducation.uk.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

 

अल्मोड़ा, उत्तरकाशी और पौड़ी में रिक्तियों की संख्या

उत्तराखंड के जनपद उत्तरकाशी में सहायक अध्यापक (प्राथमिक) के पदों की कुल संख्या 158 है, जिसमें 90 पद सामान्य रिक्तियों के और 68 पद बैकलॉग के हैं।

वहीं, जनपद अल्मोड़ा में भी सहायक अध्यापक (प्राथमिक) के लिए कुल रिक्तियां 158 हैं, जिनमें सामान्य रिक्तियां 90 और बैकलॉग के पद 68 हैं।

उत्तराखंड के जनपद पौड़ी में सहायक अध्यापक (प्राथमिक) के लिए कुल रिक्तियां 236 हैं। इसमें सामान्य रिक्तियां 201 पद हैं, जिनमें एससी – 39, ओबीसी – 28, EWS – 20, एसटी – 8 और अनारक्षित – 106 पद शामिल हैं, जिनमें से 8 पद दिव्यांगजन के लिए क्षैतिज आरक्षण के तहत आरक्षित हैं। इसके अलावा बैकलॉग में 35 पद हैं, जिनमें एससी – 29 और एसटी – 6 शामिल हैं।

 चमोली में पदों की संख्या

पदनाम SC OBC EWS ST UR दिव्यांगजन (PH) कुल रिक्तियां
सहायक अध्यापक (प्राथमिक) सामान्य 29 19 12 4 77 2 141
सहायक अध्यापक (प्राथमिक) बैकलॉग 0 5 4 12 21
और पढ़े  कैग रिपोर्ट- उत्तराखंड में 100 दिन के रोजगार की गारंटी, 6.54 लाख परिवारों को मिला 21 दिन का काम

 

शैक्षणिक योग्यता

प्राइमरी टीचर पदों के लिए उम्मीदवार ने किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन की डिग्री हासिल की होनी चाहिए। साथ ही, आवेदन की आखिरी तारीख तक संबंधित मार्कशीट या डिग्री प्राप्त होनी चाहिए, उसके बाद मिलने वाले कोई भी प्रमाण पत्र मान्य नहीं होंगे। इसके अलावा, उम्मीदवार ने राष्ट्रीय अध्यापक शिक्षा परिषद से मान्यता प्राप्त संस्थान से प्रारंभिक शिक्षा शास्त्र में द्विवर्षीय डिप्लोमा (D.El.Ed.), चार वर्षीय B.Ed. प्रशिक्षण, या शिक्षा शास्त्र (विशेष शिक्षा) में द्विवर्षीय डिप्लोमा (D.Ed.) किया हो।

अनुभव और अन्य योग्यता
जो उम्मीदवार वर्तमान में प्राथमिक विद्यालयों में कार्यरत हैं, वे भी आवेदन कर सकते हैं और उनके अनुभव के आधार पर अंक प्रदान किए जाएंगे। हालांकि, उनके पास दो वर्षीय BTC प्रशिक्षण और अध्यापक पात्रता परीक्षा-I (TET-I) उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। भर्ती से जुड़ी अन्य विस्तृत योग्यता और शर्तें आप आधिकारिक विज्ञापन में देख सकते हैं।

कितना मिलेगा वेतन?

इस भर्ती के लिए उम्मीदवार की आयु 21 से 42 साल के बीच होनी चाहिए, जबकि आरक्षित वर्ग को आयु सीमा में छूट दी जाएगी। चयनित प्राइमरी टीचर्स को ग्रेड III, लेवल-06 के तहत 35,400 रुपये से 1,12,400 रुपये प्रतिमाह तक वेतन मिलेगा।


Spread the love
  • Related Posts

    रुद्रपुर- ट्रेन की चपेट में आने से टेंपो स्टैंड के मुंशी की मौत,परिजनों में मचा कोहराम

    Spread the love

    Spread the love     रेलवे स्टेशन के पास ट्रेन की चपेट में आकर टेंपो स्टैंड के मुंशी की मौत हो गई। इसका पता चलते ही स्वजन में कोहराम मच…


    Spread the love

    देहरादून- कांग्रेस नेता हरक सिंह ने की प्रेसकांफ्रेंस, सीएम विवेकाधीन कोष के दुरुपयोग का लगाया आरोप

    Spread the love

    Spread the love   कांग्रेस चुनाव प्रबंधन समिति के अध्यक्ष हरक सिंह रावत ने पत्रकार वार्ता में मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष के उपयोग को लेकर सवाल उठाए। उनका कहा कि सूचना के अधिकार के…


    Spread the love