हो जाएं सावधान :भारत में अब से 4 महीने बाद आ सकती है कोरोना की तीसरी लहर, एक साल और रहे सावधान.

Spread the love

कोरोना की दूसरी लहर से थोड़ी राहत मिलने के बाद अब तीसरी लहर की आशंका जताई जा रही है। मेडिकल एक्सपर्ट्स के रॉयटर्स पोल के अनुसार अक्तूबर तक भारत में कोरोना की तीसरी लहर आने की संभावना जताई जा रही है। वहीं इस पोल के अनुसार लोगों को एक वर्ष और सावधान रहने की आवश्यकता है। इस पोल में दुनियाभर के 40 स्वास्थ्य विशेषज्ञ, डॉक्टरों, वैज्ञानिकों, वायरोलॉजिस्ट, महामारी विज्ञानियों और प्रोफेसरों को शामिल किया गया। इनसे 3-17 जून के बीच प्रतिक्रिया ली गई।  

सर्वे के अनुसार 85 फीसदी से अधिक यानी 24 में से 21 ने कहा कि  तीसरी लहर अक्तूबर तक आएगी। इनमें से तीन ने अगस्त की शुरुआत और 12 ने सितंबर में इसके आने की संभावना जताई। बाकी तीन ने नवंबर से फरवरी के बीच इसके आने की बात कही

70 फीसदी से ज्यादा विशेषज्ञों यानी 34 में से 24 ने कहा कि तीसरी लहर को दूसरी की तुलना में बेहतर ढंग से काबू किया जाएगा। मौजूदा लहर कहीं ज्यादा जानलेवा साबित हुई। इस दौरान स्वास्थ्य व्यस्था में काफी कमी देखने को मिली। पहली लहर के मुकाबले यह ज्यादा लंबी भी रही है।

वहीं अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) के डायरेक्टर डॉ रणदीप गुलेरिया ने कोरोना की तीसरी लहर को लेकर कहा है कि नई लहर पर ज्यादा नियंत्रण होगा। इसके आने तक काफी लोगों का वैक्सीनेशन हो चुका होगा। दूसरी लहर से भी कुछ हद तक प्राकृतिक प्रतिरक्षा मिलेगी। 

हालांकि बच्चों और 18 साल से कम उम्र के बच्चों पर संभावित तीसरी लहर के प्रभाव पर विशेषज्ञों की राय अलग-अलग दिख रही है। 40 में से 26 विशेषज्ञों ने कहा कि बच्चों को सबसे अधिक खतरा होगा, वहीं शेष 14 ने कहा कि ऐसा नहीं होगा।

और पढ़े  ईरान ने 24 घंटों में अमेरिका के 2 लड़ाकू विमान और हेलीकॉप्टर गिराए,पायलट लापता

Spread the love
  • Related Posts

    ममता ने सांप से की BJP की तुलना,चुनावी रैली में भाजपा पर बरसीं CM ममता

    Spread the love

    Spread the loveपश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शुक्रवार को भाजपा पर तीखा हमला किया। उत्तर 24 परगना जिले के टेंटुलिया में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए…


    Spread the love

    बंगाल के लिए भाजपा का घोषणापत्र: अमित शाह बोले- 45 दिन के अंदर 7वां वेतन आयोग लागू करेंगे, लागू होगा UCC

    Spread the love

    Spread the loveकेंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शुक्रवार को पश्चिम बंगाल के दौरे में है। इस दौरान वह विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का घोषणापत्र जारी कर रहे…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *