हैवान बनकर पत्नी पर टूटा पति, कुदाल व प्रेशर कुकर से पत्नी को उतारा मौत के घाट .

उत्तराखंड में चमोली जिले के प्यूंरा गांव में एक व्यक्ति ने कुदाल व प्रेशर कुकर से ताबड़तोड़ वार कर पत्नी की निर्मम हत्या कर दी। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त हथियार बरामद कर मृतका के हत्यारोपी पति को गिरफ्तार कर अदालत में पेश करने के बाद पुरसाड़ी जेल भेज दिया।

गुस्से में पत्नी की हत्या की बात सामने आई है। पुलिस के मुताबिक आरोपी आपराधिक प्रवृति का है। मृतका और आरोपी के बच्चे नहीं हैं। आरोपी देहरादून में एक होटल में काम करता है और कोरोना कर्फ्यू के कारण तीन माह पहले घर आया था ।

गैरसैंण थाना प्रभारी सुभाष जखमोला ने बताया कि रविवार दोपहर सूचना मिली कि प्यूंरा गांव में किसी महिला ने आत्महत्या कर ली है। इस पर महिला पुलिस, आदिबदरी चौकी प्रभारी एसआई पंकज कुमार सहित पुलिस टीम के साथ आठ किलोमीटर पैदल चलकर प्यूंरा गांव पहुंचे। तीन दिन से भारी बारिश के कारण प्यूंरा मोटर मार्ग बंद था।

प्यूंरा गांव पहुंचते ही पुलिस टीम ने महिला के शव और घटना स्थल का गहनता से निरीक्षण किया और पाया कि महिला ने आत्महत्या नहीं की, बल्कि उसकी निर्ममता से हत्या की गई है।

थाना प्रभारी ने मृतक बीना देवी (33) के पति भरत सिंह से कड़ाई से पूछताछ की तो उसने पत्नी की हत्या करना स्वीकार किया। उसने बताया कि किसी बात पर गुस्से में उसी ने पत्नी को प्रेशर कुकर व कुदाल से मारकर मौत के घाट उतार दिया।

पुलिस ने कहा कि मृतक बीना देवी के सिर, माथे, और आंख के पास गहरे घाव हैं। आरोपी ने महिला का शव घर में ही रखा हुआ था। मृतका बीना देवी के पिता सारकोट निवासी जोगेंद्र सिंह की तहरीर पर पुलिस ने महिला के पति भरत सिंह पर हत्या का मुकदमा दर्जकर उसे गिरफ्तार कर लिया। रविवार रात को ही पुलिस शव आदिबदरी चौकी लेकर आई और वहां से पोस्टमार्टम के लिए कर्णप्रयाग भेज दिया। इस निर्मम हत्याकांड से पूरे गांव में दहशत है।

और पढ़े  प्रमाणपत्र फर्जीवाड़ा: तीन और एमबीबीएस अभ्यर्थियों के दाखिले रद्द, सत्यापन के बाद तीसरी सूची जारी
  • Related Posts

    जाम से हाहाकार: नैनीताल की बिगाड़ी यातायात व्यवस्था, डायवर्ट रूट से ज्योलीकोट पहुंचे पर्यटकों ने दिया धरना

    तीन दिन की छुट्टी के चलते नैनीताल में उमड़ी पर्यटकों की भीड़ का असर ज्योलीकोट मार्ग पर भी देखने को मिला। रविवार को ज्योलीकोट में लंबा जाम लगने से पर्यटक…

    उत्तराखंड / चंपावत: युवाओं को सौगात, डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ा, कुक्कुट पालकों को दो करोड़ की सब्सिडी, जानें..

    राज्य गठन के करीब 26 साल बाद पहली बार चंपावत जिले के बनबसा में मंत्रिमंडल की बैठक हुई। कैबिनेट बैठक में 24 प्रस्ताव पर चर्चा हुई। चुनावी वर्ष में सरकार ने…