मसूरी : पर्यटक स्थलों को खुलवाने की मांग को लेकर व्यापारियों ने किया प्रदर्शन

उत्तराखंड में नई कोरोना की नई गाइड लाइन जारी कर दी गई है लेकिन पर्यटक स्थलों को लेकर सरकार द्वारा कोई दिशानिर्देश जारी नहीं किया गया है जिसको लेकर व्यापारियों में खासा आक्रोश दिखाई दे रहा है पर्यटन नगरी में बड़ी संख्या में पर्यटक पहुंच रहे हैं लेकिन वह माल रोड या अपने होटलों में ही कैद होकर रह गए हैं
व्यापारियों ने आज पर्यटक स्थलों को खुलवाने की मांग को लेकर धरना प्रदर्शन किया और बालन की कि जब प्रदेश में पर्यटकों के आने पर कोई पाबंदी नहीं है तो पटक स्थलों पर पाबंदी क्यों लगाई गई है

व्यापार संघ अध्यक्ष रजत अग्रवाल कहते हैं कि प्रदेश सरकार जहां एक और शराब व्यवसायियों को बढ़ावा दे रही है और शराब परोसने वाले स्थानों को दस बजे तक खुलने की अनुमति दी गई है तो ऐसे में प्रदेश के पर्यटन स्थलों को बंद रखने का कोई औचित्य नहीं है कोरोना की मार झेल रहे गरीब व्यवसायियों को से खासी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है उन्होंने कहा कि भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल जहां एक और गरीब विरोधी होकर पूंजीपतियों को लाभ पहुंचाने का काम कर रहे हैं वही प्रदेश की जनता बेरोजगारी और आर्थिक तंगी से जूझ रही है इससे ऐसा प्रतीत होता है कि प्रदेश सरकार को गरीबों आम लोगों की कोई चिंता ही नहीं है और उन्होंने प्रदेश की जनता को उसके हाल पर छोड़ दिया है

और पढ़े  देहरादून - उत्तराखंड पुलिस का बदला ध्येय वाक्य: अब कर्म सत्यं शौर्यम् हुआ, अनावरण के लिए 6 नवंबर को पहुंचेंगे गृहमंत्री अमित शाह
  • Related Posts

    उत्तराखंड- हेलीकॉप्टर क्रैश, बदरीनाथ से लौट रहे हेलीकॉप्टर की क्रैश होने की सूचना,ड्रोन से तलाश

    बदरीनाथ से लौटते समय एक हेलीकॉप्टर क्रैश होने की खबर है। पायलट से संपर्क करने की कोशिश की जा रही है, लेकिन संपर्क नहीं हो पा रहा है। अब ड्रोन से…

    उत्तराखंड: सदन से घर तक की दौड़, चांद के दीदार की होड़, 1 घंटे के भीतर विधानसभा परिसर में पसर गया सन्नाटा

    ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण के भराड़ीसैंण में दो दिन के सत्र को लेकर खासी जल्दबाजी का माहौल नजर आया। दूसरे दिन तो सुबह से ही कयासबाजी लगने लगी कि कितने बजे…