हल्द्वानी : सारथी फाउंडेशन समिति की लगातार चल रही कंबल रजाई वितरण मुहिम ।

सारथी फाउंडेशन समिति की तरफ से लगातार चल रही कंबल रजाई वितरण मुहिम में आज भारतीय जनता पार्टी की *जिला उपाध्यक्ष श्रीमती कमला आर्य जी* की सूचना पर सारथी परिवार के सदस्य खुटानी भीमताल पहुंचे और यहां पर रह रहे नैपाल मूल के निवासियों को ठंड से बचने के लिए गर्म कंबल वितरित किए।
वितरण के उपरांत श्रीमती कमला आर्य जी ने कहा कि मुझे समाचार पत्रों एवं सोशल मीडिया के माध्यम से मालूम चला की सारथी फाउंडेशन समिति गरीबों में कंबल वितरण का कार्य कर रही है। इसी कारण मैंने संस्था से संपर्क किया और मैं संस्था का धन्यवाद देना चाहूंगी कि उन्होंने मेरी सूचना पर तुरंत आकर गरीब परिवारों को ठंड से राहत प्रदान की मैं सारथी परिवार के हर एक सदस्य का आभार व्यक्त कर भगवान से प्रार्थना करती हूं कि भगवान आपकी झोली को सदा भरे रहें,जिससे कि आप गरीबों एवं निराश्रितों की मदत के लिए
तत्परता से कार्य करते रहे।
*सारथी परिवार के नवीन पन्त* जी ने बताया कि संस्था का प्रयास है कि निराश्रितों एवं असाहयो की हर सम्भव मदत के लिए संस्था के सभी सम्मानित सदस्य संकल्परत कार्य कर रहे हैं
जिसके लिए सभी जनों का धन्यवाद कर आभार ब्यक्त किया।
*सारथी परिवार के ज्ञानेन्द्र जोशी जी एवं दीप्ती चूफाल जी* ने उपस्थित सभी नेपाली मूल के लोगों को आस्वस्त किया की सारथी फाउंडेशन परिवार सदा आपके साथ हैं
*आज के कार्यक्रम में लाभार्थी के रूप में नैपाल मूल के प्रकाश थापा,विनोद थापा,तिलक थापा,विशाल साही,सरला साही,बबिता साही*,आदि लोग उपस्थित रहे।
*आज के कार्यक्रम में नवीन पंत,ज्ञानेंद्र जोशी,दीप्ति चुफाल* आदि उपस्थित रहे।

और पढ़े  हरिद्वार: मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन पहुंचे डाम कोठी, कुंभ मेला कार्यों का करेंगे निरीक्षण
  • Related Posts

    अल्मोड़ा- पहाड़ की बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था, भेंट चढ़ी 3 जिंदगियां: 3 दिन तक भटका परिवार, नहीं बचे जुड़वा बच्चे और मां

    पहाड़ों के कठिन जीवन व बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था की भेंट इस बार एक गर्भवती  चढ़ी है। इनोलू गांव की गर्भवती निशा को बचाने की कोशिश में उसका परिवार तीन दिन…

    उत्तराखंड: अयोध्या में अतिथि गृह, रुद्रपुर में स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के लिए कवायद तेज, तैयारी में जुटा विभाग

    अयोध्या में 67.83 करोड़ रुपये की लागत से राज्य अतिथि गृह और ऊधमसिंह नगर के रुद्रपुर स्थित मोदी मैदान में 23.32 करोड़ रुपये से आधुनिक इंडोर व आउटडोर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स…