हल्द्वानी / नैनीताल : सारथी फाउंडेशन समिति ने मनाया बाल दिवस ।

आज दिनांक 14 नवंबर को बाल दिवस के अवसर पर *सारथी फाउंडेशन समिति* की *अध्यक्षा श्रीमती सुमित्रा प्रसाद* के नेतृत्व में नैनीताल रोड स्थित गरीब बस्ती में बच्चों के साथ बिस्कुट, नमकीन, चॉकलेट आदि देकर बाल दिवस को मनाया गया।
इस दौरान संस्था के सदस्यों ने सभी बच्चों से उनकी भविष्य की योजनाओं के बारे में चर्चा की और कहा कि यदि कही भी पढ़ाई में कोई मदद की जरूरत पड़ेगी तो संस्था हर पल आप लोगों को सहयोग करेगी।
इस दौरान संस्था की अध्यक्षा श्रीमती सुमित्रा प्रसाद ने बच्चों को उनसे उनकी कक्षा में रुचि के बारे में पूछा और उनकी सराहना करते हुए उनको शिक्षा से संबंधित पढ़ाया।
संस्था मैं शिक्षा विभाग से सेवानिवृत निदेशक और सारथी मैं शिक्षा विभाग संयोजक श्रीमती सुषमा सिंह जी ने बच्चों को शिक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी दी और बाल दिवस क्यों मनाया जाता है इसे बताया।
संस्था के संयोजक नवीन पंत ने जब एक बच्ची से पूछा कि आप बड़े होकर क्या बनना चाहते हो तो तब उसने कहा कि भविष्य में वह पुलिस मैं जाकर देश सेवा करना चाहती है।
आज के कार्यक्रम में संस्था के संयोजक नवीन पंत,समन्वयक ज्ञानेंद्र जोशी,सलाहकार जाकिर हुसैन,उपाध्यक्ष सुरेंद्र पाल सिंह सूरी,विभाग प्रमुख योगेश पांडे, बी डी शर्मा,प्रेमा जोशी,आनंद आर्य,हेमा शर्मा,चारुल, विवेक आदि उपस्थित रहे।

और पढ़े  उत्तराखंड: अल्पसंख्यक संस्थानों को धार्मिक पाठ्यक्रम में छूट, शिक्षा परिषद की मंजूरी की बाध्यता होगी खत्म
  • Related Posts

    ज्योतिर्मठ- चमोली हेलीकॉप्टर हादसा: दून एयरपोर्ट पहुंचे मृतक सभी श्रद्धालुओं के शव, इंडिगो के विमान से भेजे घर

    चमोली के ज्योर्तिमठ में हुए हेलीकॉप्टर हादसे में मृतक सभी छह लोगों के शवों को आज रेस्क्यू टीमों ने निकाल लिया। इसके बाद शवों को एम्स ऋषिकेश भेजा गया था।…

    देहरादून: आज से दिल्ली नहीं जा पाएंगी उत्तराखंड रोडवेज की 200 बसें, नए रूट्स पर वोल्वो चलाने की तैयारी

    दिल्ली में रविवार से बीएस-छह वाहन ही प्रवेश कर सकेंगे। ऐसे में परिवहन निगम की वोल्वो समेत करीब दो सौ बसों का संचालन प्रभावित होगा। अब परिवहन निगम ने वोल्वो…