हरिद्वार : पोर्न वेबसाइट पर बाबा रामदेव की फोटो लगाकर बेच रहे थे नकली सेक्स वर्धक दवाएं, 2 गिरफ्तार ।

Spread the love

योग गुरु स्वामी रामदेव की फोटो लगाकर नकली सेक्स वर्धक दवाएं बेचने वाले गिरोह के दो आरोपियों को पुलिस ने उत्तर प्रदेश के आगरा से गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से काफी सामान भी बरामद हुआ है। पुलिस ने आरोपियों को हरिद्वार न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है। वहीं, गिरोह का सरगना अभी फरार बताया जा रहा है, जिसकी पुलिस तलाश कर रही है।
एसएसपी डॉ. योगेंद्र सिंह रावत ने बताया कि 28 जुलाई 2021 को दिव्य योग मंदिर पतंजलि फेस-1 के प्रतिनिधि राजू वर्मा ने बहादराबाद थाने में शिकायत देकर मुकदमा दर्ज कराया था। आरोप था कि अश्लील वेबसाइटों पर संचालित होने वाले विज्ञापनों में सेक्स वर्धक दवा बेचने के लिए योग गुरु स्वामी रामदेव के चित्र का प्रयोग किया जा रहा है। मामले की जांच रानीपुर कोतवाल कुंदन सिंह राणा को सौंपी गई थी। छानबीन के बाद उन्होंने इलेक्ट्रानिक सर्विलांस, सीडीआर लोकेशन के बाद यूपी के आगरा के सिकंदरा थाना क्षेत्र की नीरव निकुंज कॉलोनी में चल रहे कॉल सेंटर में छापेेमारी की।
पुलिस ने आकाश शर्मा निवासी सेक्टर-8, मकान नंबर 1048, आवास-विकास कॉलोनी निकट सेंट्रल जेल, थाना जगदीशपुरा, आगरा और सतीश कुमार निवासी किशोरपुरा, थाना जगदीशपुरा, आगरा को कॉल सेंटर से गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि गिरोह का सरगना गजेंद्र यादव निवासी ग्राम बाईपुर थाना सिकंदरा है। वह हाल ही में अपने गांव से प्रधान पद का प्रत्याशी भी रहा था। रानीपुर कोतवाल कुंदन सिंह राणा ने बताया कि गिरोह के सरगना की तलाश की जा रही है। पकड़े गए आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया। 

और पढ़े  उत्तराखंड HC: हाईकोर्ट शिफ्टिंग मामले में सुनवाई पूरी, फैसला सुरक्षित

पुलिस टीम में ये रहे मौजूद
आरोपियों को गिरफ्तार करने वाली टीम में कोतवाल कुंदन सिंह राणा, उपनिरीक्षक विकास रावत, आरक्षी पंकज देवली, आरक्षी पद्म, विवेक यादव, सीआईयू के आरक्षी वसीम, बहादराबाद थाने में तैनात आरक्षी सुनील चौहान शामिल थे।
कॉल सेंटर से ये सामान बरामद
पुलिस ने कॉल सेंटर में छापेमारी के दौरान तीन लैपटॉप, दो लैपटाप चार्जर, तीन माउस, फर्म के दो स्टांप, पांच मोबाइल, की पैड वाले 55 मोबाइल, आठ मोबाइल चार्जर, स्वामी रामदेव के अश्लील प्रिंटेड फोटो वाले विज्ञापन, सेेक्स वर्धक दवा के ऑनलाइन डिस्पैच के लिए रखे गए छह पैकेट, 10 ब्लैंक सिम कार्ड और दैनिक उपस्थिति के लिए रखी गई शीट बरामद हुई।

सोशल और अश्लील वेबसाइटों पर ढूंढते थे ग्राहक
योग गुरु स्वामी रामदेव के फोटो लगाकर नकली सेक्स वर्धक दवा बेचने वाला गिरोह सोशल मीडिया और अश्लील वेबसाइटों पर विज्ञापन जारी कर ग्राहक तलाशता था। विज्ञापन पर दर्ज टेलीफोन नंबरों पर ग्राहकों के फोन करने पर कॉल सीधे सेंटर में डायवर्ट होती थी। यहां से ऑर्डर बुकर कर दवाएं ग्राहकों तक भेजी जाती थीं। दव भेजने के लिए हैमर ऑफ थॉर, नव्या ग्रुप, आरके हेल्थकेयर और एसके ट्रेडर्स फर्म का प्रयोग किया जाता था। गिरफ्तार किए गए आरोपियों ने पुलिस पूछताछ में इन बातों का खुलासा किया।


Spread the love
  • Related Posts

    हल्द्वानी / लालकुआं:- दंबग वन दरोगा ने फिर दिखाई दंबगई,गेट न खोलने पर हुआ था विवाद।

    Spread the love

    Spread the love       वन विभाग में तैनात दंबग वन दरोगा ने फिर दिखाई दंबगई “तराई पूर्वी वन प्रभाग हल्द्वानी में तैनात वन दरोगा की दबंगई” टांडा रेलवे…


    Spread the love

    उत्तराखंड- स्वाइन फ्लू का प्रकोप: संक्रमित 5 मरीजों की मौत, अलर्ट जारी, अब तक 49 लोगों में पुष्टि

    Spread the love

    Spread the loveउत्तराखंड में स्वाइन फ्लू के मामले स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ा रहे हैं। संक्रमण से जूझ रहे पांच लोगों की मौत दर्ज की गई है। स्वास्थ्य विभाग के…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *