हल्द्वानी : ऑल इंडिया में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले उत्तराखंड के बेटे अभय जोशी को सारथी फाउंडेशन समिति ने मुलाकात कर दी बधाई ।।

आज सारथी फाउंडेशन समिति के सदस्यों ने *इंडियन इकोनॉमिक्स सर्विस* में ऑल इंडिया में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले उत्तराखंड के बेटे *अभय जोशी* से उनके निवास पर जाकर मुलाकात कर बधाई दी और साथ ही उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी।
मुलाकात के दौरान अभय जोशी ने बताया कि वे 2004 मैं हलद्वानी मैं आए और उन्हें दून पब्लिक स्कूल खोलिया कंपाउंड कलावती चौराहा नवाबी रोड पर एडमिशन मिला और स्कूली शिक्षा यही से हुई। तत्पश्चात ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन दिल्ली विश्वविद्यालय से की।
अपने बातों में अभय ने बताया कि इंडियन इकोनॉमिक्स सर्विस की पढ़ाई के लिए उन्होंने घर पर ही मेहनत की और डिजिटल तरीके से बुक्स का अध्ययन किया उन्होंने सभी बच्चों को कहा की यदि आप अपने मैं विश्वास करते है और सच्ची लगन से मेहनत करते है तो आप निश्चय ही सफलता को प्राप्त करते है।
सारथी परिवार से नवीन पंत,गिरिश चंद्र लोहनी और ज्ञानेंद्र जोशी ने उनकी माता को बधाई देते हुए कहा की आप जैसे माता जिन्होंने अपने पुत्र को हर मुश्किल में उसको सहयोग दिया आप निश्चय ही बधाई के पत्र है।

और पढ़े  करवा चौथ 2026- करवा चौथ पर भद्रा कब से कब तक रहेगी? जानें समय..
  • Related Posts

    ज्योतिर्मठ- चमोली हेलीकॉप्टर हादसा: दून एयरपोर्ट पहुंचे मृतक सभी श्रद्धालुओं के शव, इंडिगो के विमान से भेजे घर

    चमोली के ज्योर्तिमठ में हुए हेलीकॉप्टर हादसे में मृतक सभी छह लोगों के शवों को आज रेस्क्यू टीमों ने निकाल लिया। इसके बाद शवों को एम्स ऋषिकेश भेजा गया था।…

    देहरादून: आज से दिल्ली नहीं जा पाएंगी उत्तराखंड रोडवेज की 200 बसें, नए रूट्स पर वोल्वो चलाने की तैयारी

    दिल्ली में रविवार से बीएस-छह वाहन ही प्रवेश कर सकेंगे। ऐसे में परिवहन निगम की वोल्वो समेत करीब दो सौ बसों का संचालन प्रभावित होगा। अब परिवहन निगम ने वोल्वो…