चम्पावत उत्तराखंड : भीम आर्मी संस्थापक चंद्रशेखर आज़ाद उर्फ़ रावण पहुंचे चम्पावत..

भीम आर्मी संस्थापक चंद्रशेखर आज़ाद उर्फ़ रावण देवीधुरा के इजटृऻ गांव के दलित हत्या कांड में पीड़ित परिवार को इंसाफ दिलाने पहली बार उत्तराखंड के चम्पावत पहुंचे जहाँ उन्होंने पीड़ित परिवार से मुलाक़ात कर पूरी घटनाक्रम की जानकारी ली वही उन्होंने एसपी व डीएम से मुलाक़ात कर निष्पक्ष जांच और आरोपियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की मांग की साथ ही उन्होंने मौत के ग्रास मैं समाए दलित रमेश राम की पीड़ित विधवा पत्नी को सरकारी नौकरी व मुआवजा दिए जाने और प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत पक्का मकान बनाए जाने की बात कही वहीं चंद्रशेखर आजाद और रावण ने बताया पहले हम पुलिस की कार्यवाही को देखते हैं नहीं तो फिर हमारे पास कुछ साक्छय है जिन्हें हम बाद में दिखाएंगे और पीड़ित परिवार को न्याय दिलवा कर रहेंगे चंद्रशेखर आजाद के चंपावत दौरे को लेकर सैकड़ो की संख्या में कार्यकर्ताओं का हुज़ूम देखने को मिला जिसमें सुरक्षा को देखते हुए पुलिस बल भी तैनात रहा

आपको बता दें 28 नवंबर को टेलर रमेश राम उम्र 45 वर्ष पुत्र कमल राम दुकान स्वामी के बारात में गए थे वहाँ मारपीट में घायल रमेश राम की इलाज के दौरान हल्द्वानी अस्पताल में मौत हो गई थी मृतक की पत्नी की तहरीर पर 1 दिसंबर को अज्ञात लोगों के खिलाफ धारा 302 और sc-st एक्ट मैं मुकदमा दर्ज किया था जिसमें पुलिस द्वारा 7 से 8 संदिग्ध लोगों का पॉलीग्राफ टेस्ट कराने का प्रयास किया जा रहा है

और पढ़े  देहरादून: केंद्रीय मंत्री ने रोजगार मेले में 249 युवाओं को बांटे नियुक्ति पत्र, विकसित भारत में योगदान की अपील
  • Related Posts

    सुरेंद्र कोली की मौत के 4 दिन बाद भी पुलिस को पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार, परिजनों के सारे सवाल बरकरार

    निठारी हत्याकांड के मुख्य आरोपी रहे और पिछले साल सभी 13 मामलों में बरी हुए सुरेंद्र कोली की मौत के चार दिन बाद भी हालात साफ नहीं हैं। उनके परिवार…

    निठारी कांड: परिजनों की आशंका, 7 फीट का खोखा, दो गाठ वाली रस्सी, सुरेंद्र ने कैसे की आत्महत्या? बताया साजिश

    अल्मोड़ा से सुरेंद्र कोली का शव लेने के लिए जिला अस्पताल पहुंचे पूर्व जिला पंचायत सदस्य नारायण सिंह रावत और परिजनों ने इस घटना में साजिश होने की आशंका जताई…