हरिद्वार : कांवड़ लाना पड़ सकता है महंगा, पकड़े जाने पर होगा मुकदमा, व 14 दिन किया जाएगा क्वारंटीन

Spread the love

कोरोना संक्रमण की आशंका के चलते दूसरे साल भी कांवड़ यात्रा मेला स्थगित है। पुलिस ने प्रदेश की सीमा क्षेत्रों से सटे यूपी के जिलों के थाना व क्षेत्राधिकारियों के साथ बैठक शुरू कर दी है। शनिवार को थाना श्यामपुर में यूपी और उत्तराखंड पुलिस की संयुक्त बैठक में अधिकारियों ने कहा कि उत्तर प्रदेश से आने वाले कांवड़ यात्रियों से अपील कर हरिद्वार आने से रोकें। हरिद्वार आने पर आपदा अधिनियम की धाराओं में मुकदमा दर्ज होने के साथ 14 दिन के लिए क्वारंटीन भी किया जाएगा। प्रदेश सरकार की तरफ से कांवड़ यात्रा स्थगित करने के बाद भी कांविड़यों को रोकना एक चुनौती है। इसके लिए हरिद्वार पुलिस ने अभी से तैयारियां शुरू कर दी हैं। शनिवार को उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश के अधिकारियों की थाना श्यामपुर में बैठक हुई।

इसमें यूपी व हरिद्वार पुलिस के अधिकारी मौजूद रहे। बैठक में यूूपी के अधिकारियों को बताया गया कि उत्तराखंड में कांवड़ मेला पूरी तरह से प्रतिबंधित है। इसके लिए यूूपी पुलिस अपने थाना क्षेत्रों व बॉर्डर पर आने वाले लोगों को बताएं। यदि वह गंगाजल लेने के लिए हरिद्वार आते हैं तो उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
14 दिनों तक क्वारंटीन किया जाएगा
इसके साथ ही 14 दिनों तक क्वारंटीन भी किया जाएगा। वहीं, उत्तराखंड में अपने जरूरी काम से आने वाले व्यक्ति आरटीपीसीआर निगेटिव रिपोर्ट लेकर आएं। बैठक में सीओ श्यामपुर विजेंद्र डोभाल, थानाध्यक्ष श्यामपुर अनिल चौहान, एसडीएम नजीबाबाद परमानंद झा, सीओ नजीबाबाद गजेंद्र पाल, थानाध्यक्ष मंडावली हिमांशु चौहान, चौकी इंचार्ज चंडीघाट हरिद्वार गजेंद्र रावत, चौकी इंचार्ज लालढांग रघुवीर सिंह रावत, नायब तहसीलदार ललित मोहन पोखरियाल, चौकी इंचार्ज भागूवाला बाबूराम आदि मौजूद रहे।

और पढ़े  पौड़ी-  ‘चार साल बेमिसाल’ का भव्य उत्सव, विकास योजनाओं और जनभागीदारी की दिखी झलक

Spread the love
  • Related Posts

    देहरादून- सामूहिक कन्या पूजन में पहुंचे CM, बोले-बेटियों के प्रति हमारे समर्पण, भावनाओं को दर्शाता है पर्व

    Spread the love

    Spread the loveसीएम पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून प्रेमनगर में आयोजित सामूहिक कन्या पूजन में हिस्सा लिया। इस दौरान सीएम धामी ने कहा यह एक अद्भुत ‘पूजन’ कार्यक्रम है। इसमें…


    Spread the love

    देहरादून- गैस संकट, 17 हजार लोगों ने की बुकिंग, 15 हजार को बांटी गई गैस

    Spread the love

    Spread the love     देहरादून जिले में एलपीजी गैस की आपूर्ति बढ़ाने के प्रयासों के बावजूद स्थिति सामान्य नहीं हो पा रही है। सोमवार को लगभग 15,020 घरेलू और 512…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *