हरक सिंह रावत ने उठाई अलग से स्वास्थ्य मंत्री बनाए जाने की मांग पढ़े खबर

देहरादून : प्रदेश मे कोरोना संक्रमण के लगातार बढ़ने के बाद  स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार और व्यवस्थित करने के लिए अभी तक कांग्रेस व विपक्षी दल अलग स्वास्थ्य मंत्री बनाए जाने की मांग कर रहे थे। अब सरकार के भीतर से ही यह मांग उठी है। कैबिनेट मंत्री डॉ. हरक सिंह रावत ने प्रदेश में अलग स्वास्थ्य मंत्री बनाए जाने की जरूरत जताई है। उनका कहना है कि कई विभाग होने के कारण मुख्यमंत्री की अपनी व्यस्तताएं हैं। इसलिए स्वास्थ्य मंत्रालय की कमान अलग मंत्री को दी जानी चाहिए।
प्रदेश में कोरोना संक्रमण के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। पिछले दिनों कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय ने भी मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर अलग स्वास्थ्य मंत्री बनाने की मांग की थी। पत्र में कोरोना से लगातार गंभीर हो रहे हालातों पर चिंता की थी। उनका अनुरोध था कि अलग मंत्री होने से कोरोना की रोकथाम और रणनीति को लेकर ज्यादा ध्यान दिया जा सकता है

और पढ़े  टिहरी: जिले में नशा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई, 1.77 लाख की चरस के साथ पुलिस ने 2 आरोपी गिरफ्तार
  • Related Posts

    उत्तरकाशी: केदारताल रेस्क्यू अभियान, हेलिकॉप्टर से चार शव मातली लाए गए, 4 लापता ट्रैकर्स की तलाश जारी

    केदारताल ट्रैक पर लापता ट्रैकर्स और सपोर्टिंग स्टाफ की तलाश में एसडीआरएफ उत्तराखंड पुलिस का सर्च एवं रेस्क्यू अभियान लगातार जारी है। बुधवार को अभियान के दौरान मिले चार शव हेलिकॉप्टर…

    केदारताल ट्रैक पर हिमस्खलन: UP की दो सगी बहनें भी हैं फंसी

    केदारताल ट्रैक पर हुए हिमस्खलन के बाद फंसे ट्रैकर्स में उत्तर प्रदेश के लखनऊ गायत्रीपुरम की दो सगी बहनें वर्तिका वर्मा व दीपिका वर्मा भी शामिल हैं। मंगलवार को उनके…