उत्तराखंड : मंगलवार से ( 11मई ) सख्ती से लागू होंगा कोविड कर्फ्यू, आज खरिद ले जरूरी समान….

Spread the love

राज्य में मंगलवार से एक हफ्ते के लिए कोविड कर्फ्यू लागू करने का ऐलान किया है। राज्य में शहर से लेकर गांवों की दुकानों पर यह कड़ाई से लागू होगा। इस दौरान आवश्यक सेवाओं से जुड़े कार्यालयों में 50 फीसदी कर्मचारियों की उपस्थिति रहेंगे, जबकि अन्य दफ्तर पूरी तरह से बंद रहेंगे। मुख्यमंत्री तीरथ रावत की मंजूरी के बाद कैबिनेट मंत्री व सरकारी प्रवक्ता सुबोध उनियाल ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पहले चरण में कोविड कर्फ्यू 11 मई सुबह छह बजे से 18 मई सुबह छह बजे तक लागू रहेगा।
कर्फ्यू के दौरान दूध, फल, सब्जियों व मीट की दुकानें सुबह सात से दस बजे तक ही खोलने की इजाजत दी गई है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में किसी भी तरह के धार्मिक व राजनीतिक आयोजनों पर प्रतिबंध लगा दिया है। अलबत्ता शादियों में 20 से ज्यादा संख्या नहीं होगी। इसके लिए जिला प्रशासन से अनुमति लेनी होगी। संक्रमण बढ़ने पर वैसे लोगों से सरकार की अपील है कि वे शादियों की तिथियां फिलहाल स्थगित कर दें। कैबिनेट मंत्री ने बताया कि बाहर से आने वालों को 72 घंटें की पूर्व की आरटीपीसीएर रिपोर्ट नेगेटिव दिखानी होगी, वहीं प्रवासियों को स्मार्ट सिटी के पोर्टल पर अनिवार्य रूप से पंजीकरण कराना होगा।

लोग इस दौरान जरूरी राशन ले सकें, लिहाजा इन्हें 13 मई से बंद करने का निर्णय लिया है। सरकारी प्रवक्ता व कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने बताया कि इसके बाद राशन व सरकारी सस्ते गल्ले की दुकानें भी कोविड कर्फ्यू के दौरान पूरी तर से बंद रहेंगी।

और पढ़े  चंपावत: हाथी ने मझगांव के तीन घरों पर बोला हमला, दरवाजे तोड़ उखाड़े, ग्रामीणों ने वन विभाग से लगाई गुहार

सोमवार को राज्यभर में राशन व अन्य जरूरी दुकानें दोपहर एक बजे तक खुली रहेंगी। अभी इनका समय दोपहर 12 बजे तक का था। आम लोग जरूरी राशन खरीद सकें, इस वजह से एक घंटे की अवधि को बढ़ाया गया है।

होटल-रेस्टोरेंटों में सिर्फ कीचन सर्विस ही चलेगी। होटल-रेस्टोरेंट को होम डिलीविरी की अनुमति रहेगी। जिन होटलों में बार हैं, वे पूरी तरह से बंद रहेंगे। इसी तरह से राज्य में देशी-विदेशी शराब की दुकानें भी इस दौरान पूरी तरह से बंद रहेंगी।


Spread the love
  • Related Posts

    हल्द्वानी : गड्ढे से अनियंत्रित होकर नहर में गिरा ई-रिक्शा, चालक की मौत, हादसों को दावत दे रहीं खुली नहरें

    Spread the love

    Spread the loveशहर की खुली नहरें हादसों को दावत दे रही हैं। सुशीला तिवारी अस्पताल के पीछे की ओर सड़क के गड्ढे से बेकाबू हुआ ई-रिक्शा नहर में जा गिरा…


    Spread the love

    देहरादून- 7 महीने तक सूचना न देने पर नायब तहसीलदार पर 25 हजार का जुर्माना, जांच के आदेश

    Spread the love

    Spread the loveआरटीआई से मांगी गई जानकारी उपलब्ध न कराने पर सूचना आयोग ने कड़ा रुख अपनाते हुए विकासनगर के नायब तहसीलदार ग्यारू दत्त जोशी पर 25 हजार रुपये का…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *