सिंगापुर ने केजरीवाल के बयान पर किया पलटवार जाने क्या कहा..

Spread the love

बीते दिन दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कोरोना के ‘सिंगापुर स्ट्रेन’ को लेकर चेताया था और भारत सरकार से एक्शन की अपील की थी। पहले भारत सरकार ने अरविंद केजरीवाल के आरोपों का जवाब दिया और अब सिंगापुर की ओर से भी जवाब दिया गया है। सिंगापुर ने कहा कि हमारे यहां कोरोना का कोई भी नया वैरिएंट नहीं मिला

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को ट्वीट में आशंका जताई कि वायरस का यह नया स्वरूप तीसरी लहर के रूप में भारत में दस्तक दे सकता है। उन्होंने हिंदी में ट्वीट किया, ”सिंगापुर में आया कोरोना का नया रूप बच्चों के लिए बेहद खतरनाक बताया जा रहा है। भारत में यह तीसरी लहर के रूप में आ सकता है। केंद्र सरकार से मेरी अपील है- 1. सिंगापुर के साथ हवाई सेवाएं तत्काल प्रभाव से रद्द हों। 2. बच्चों के लिए भी टीके के विकल्पों पर प्राथमिकता के आधार पर काम हो।’’

सिंगापुर के स्वास्थ्य मंत्रालय ने दिया जवाब
भारत में मौजूद सिंगापुर के दूतावास ने मुख्यमंत्री केजरीवाल के इस ट्वीट का जवाब दिया। इसमें कहा गया कि सिंगापुर में कोरोना के नए स्ट्रेन पाए जाने की बात में कोई सच्चाई नहीं है। टेस्टिंग के आधार पर पता चला है कि सिंगापुर में कोरोना का B.1.617.2 वैरियंट ही मिला है, जो भारत में पैदा हुआ है। इसमें बच्चों से जुड़े कुछ मामले भी शामिल हैं।  सिंगापुर के स्वास्थ्य मंत्रालय ने बयान जारी कर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के दावे का खंडन किया था। सिंगापुर के दूतावास ने अपनी ट्वीट में इस लिंक को भी अटैच किया

और पढ़े  PM मोदी ने ईरानी राष्ट्रपति को किया फोन, जंग में बुनियादी ढांचे पर अमेरिकी हमलों की निंदा की

Spread the love
  • Related Posts

    लोकसभा: लोकसभा में पेश हुआ जन विश्वास विधेयक, कांग्रेस सांसदों ने किया विरोध

    Spread the love

    Spread the loveसरकार ने शुक्रवार को लोकसभा में जन विश्वास (प्रावधानों में संशोधन) विधेयक, 2026 पेश किया। इसका मकसद छोटे-मोटे अपराधों को अपराध की श्रेणी से बाहर करना और नियमों…


    Spread the love

    पश्चिम एशिया संकट- भारत की पैनी नजर, सरकार ने रक्षा मंत्री राजनाथ की अध्यक्षता में बनाई समिति

    Spread the love

    Spread the loveईरान-इस्राइल के बीच जंग जारी है। इसी बीच सरकार ने पश्चिम एशिया विवाद से पैदा होने वाले मामलों पर नजर रखने के लिए इंटर-मिनिस्ट्रियल ग्रुप बनाया है। इस ग्रुप की…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *