सावधान हो जाएं : कोरोना का डेल्टा से भी ज्यादा घातक वैरिएंट आ सकता है, जो टीके को धोखा देने में है सक्षम

Spread the love

भारत में पहली बार मिला कोरोना का डेल्टा वैरिएंट नए रूप में तबाही मचा सकता है। अमेरिका के वरिष्ठ संक्रामक रोग विशेषज्ञ और अमेरिकी सरकार के कोविड सलाहकार डॉ. एंथनी फॉसी ने कैपिटल हिल में सीनेट में समिति को बताया है कि डेल्टा वैरिएंट से भी घातक वैरिएंट आ सकता है। डॉ. फॉसी ने कहा कि अमेरिका में अभी वायरस जैसे फैल रहा है उसी तरह सर्दियों तक फैलता रहा तो वो और खतरनाक और घातक रूप ले सकता है। उन्होंने चेतावनी दी है कि आने वाला नया वैरिएंट सभी टीकों को भी धोखा दे सकता है। समय रहते सभी को टीका नहीं लगा तो हमें महामारी के एक और भयावह रूप को देखने के लिए तैयार रहना होगा।

डॉ. फॉसी ने कहा, अभी वायरस के फैलने की मुख्य वजह कम टीकाकरण है। कम टीका लगने का मतलब है कि वायरस के पास खुद में म्यूटेशन करने का पूरा मौका है। संभव है कि सर्दियों में वो एक घातक रूप के साथ दस्तक दे।

डेल्टा प्लस वैरिएंट पर संदेह
वैज्ञानिकों का कहना है कि कोरोना का डेल्टा रूप दुनिया के अधिकतर देशों को चपेट में ले चुका है। वायरस अब अपना जीवन बचाने के लिए रूप जरूर बदलेगा। डेल्टा प्लस वैरिएंट के मामले भी कई देशों में सामने आए हैं। दक्षिण कोरिया में हाल ही में दो मरीज मिले हैं। ऐसे में संदेह है कि अब क्या दुनिया को खतरा डेल्टा प्लस वैरिएंट से है।


Spread the love
और पढ़े  बांग्लादेश- मंगल शोभायात्रा पर रोक की मांग, बोले- धार्मिक भावनाओं को पहुंचेगी ठेस
  • Related Posts

    गायिका आशा भोसले- राजकीय सम्मान से आज होगी आशा ताई की विदाई, दोपहर 3 बजे तक घर पर होंगे अंतिम दर्शन

    Spread the love

    Spread the loveराजकीय सम्मान से दी जाएगी अंतिम विदाई आशा भोसले को राजकीय सम्मान के साथ आखिरी विदाई दी जाएगी। अंतिम संस्कार से पहले उन्हें सलामी देने की पुलिस ने…


    Spread the love

    पश्चिम एशिया संघर्ष- नेतन्याहू बोले- इस्राइल के दुश्मनों का मिटाएंगे अस्तित्व, होर्मुज में आवाजाही फिर बाधित

    Spread the love

    Spread the love भू-राजनीतिक तनाव और तेल की कीमतों में उछाल अमेरिका और ईरान के बीच हुई बातचीत किसी भी समझौते पर पहुंचने में विफल रही, जिससे वैश्विक वित्तीय बाजारों…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *