सावधान : ब्लैक , व्हाइट और अब येलो फंगस ने दी दस्तक, उत्तर प्रदेश में मिला पहला मरीज। देखें खबर ..

Spread the love

ब्लैक और व्हाइट फंगस के बाद अब गाजियाबाद के एक मरीज में येलो फंगस की पुष्टि हुई है। इलाज करने वाले डॉक्टर बीपी त्यागी ने बताया कि 45 वर्षीय मरीज पहले कोरोना संक्रमित हुए थे और वह डायबिटीज से भी पीड़ित हैं।

ब्लैक फंगस का इलाज करने के लिए ओटी में सफाई चल रही थी, इसी दौरान जांच में पता चला कि मरीज येलो फंगस से भी संक्रमित हैं। फिलहाल मरीज की हालत में सुधार है। बताया गया कि इस बीमारी को म्यूकर स्पेक्टिक्स कहा जाता है।

बता दें कि येलो फंगस के इस मामले ने डॉक्टरों की चिंता बढ़ा दी है। डॉक्टरों के अनुसार यह ब्लैक और व्हाइट फंगस से भी ज्यादा खतरनाक हो सकता है। यह इस हद तक खतरनाक हो सकता है कि मरीज के लिए जानलेवा भी साबित हो सकता है।

डॉक्टर ने बताया कि अभी तक यह येलो फंगस छिपकली और गिरगिट जैसे जीवों में पाया जाता था। इतना ही नहीं, यह जिस रेपटाइल को यह फंगस होता है वह जिंदा नहीं बचता इसलिए इसे बेहद खतरनाक और जानलेवा माना जाता है। पहली बार किसी इंसान में यह फंगस मिला है।

डॉक्टर के अनुसार येलो फंगस गंदगी के कारण होता है। यह फंगस सामान्य रूप से जमीन पर पाया जाता है। छिपकली और गिरगिट जैसे जिस जीव की रोग निरोधक क्षमता कम होती है यह उसे असर करता है और कमजोर कर के जानलेवा तक बन जाता है। डॉक्टरों का अनुमान है कि कोरोना के कारण अब इंसानों की इम्युनिटी कमजोर हो रही है इसलिए यह फंगस उन्हें चपेट में ले रहा है।

और पढ़े  आज यमुना सिटी में सेमीकंडक्टर यूनिट की आधारशिला रखेंगे PM मोदी, इसके बाद करेंगे जनसभा को संबोधित

येलो फंगस के लक्षण
– नाक का बंद होना।
– शरीर के अंगों का सुन्न होना।
– शरीर में टूटन होना और दर्द होना।
– शरीर में अत्यधिक कमजोरी होना।
– हार्ट रेट का बढ़ जाना।
– शरीर में घावों से मवाद बहना।
– शरीर कुपोषित सा दिखने लगना।


Spread the love
  • Related Posts

    ट्रंप बोले- अगर मैं दखल न देता तो जा सकती थी पाकिस्तानी PM की जान

    Spread the love

    Spread the loveअमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अमेरिकी संसद में संबोधन देते हुए भारत और पाकिस्तान संघर्ष पर बड़ा बयान दिया है। ट्रंप ने दावा किया कि अगर उन्होंने…


    Spread the love

    कोकिला बेन के जन्मदिन पर नाथद्वारा पहुंचा अंबानी परिवार, श्रीनाथजी के दर्शन कर आशीर्वाद लिया

    Spread the love

    Spread the love   पुष्टिमार्गीय वल्लभ सम्प्रदाय की प्रधान पीठ नाथद्वारा स्थित श्रीनाथजी की हवेली में श्रीनाथजी मंदिर मंडल की उपाध्यक्ष कोकिला बेन ने अपने 92वें जन्मदिन के अवसर पर…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *