सावधान : बच्चों के लिए बेहद खतरनाक,सिंगापुर में मिला कोरोना का नया स्ट्रेन, केजरीवाल बोले- हवाई सेवाएं तत्काल बंद करें

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आज एक ट्वीट कर केंद्र सरकार से अपील की है कि सिंगापुर के साथ हवाई सेवाएं तत्काल प्रभाव से रद्द की जाएं। इसके साथ ही उन्होंने बच्चों को प्राथमिकता के आधार पर टीकाकरण करने की गुजारिश की है। 

दरअसल इसके पीछे उन्होंने जो वजह बताई है वो है सिंंगापुर में फैला कोरोना का नया रूप। उनका कहना है कि यह रूप बच्चों के लिए बेहद खतरनाक है और यह भारत में तीसरी लहर के रूप में आ सकता है।
केजरीवाल ने ट्वीट किया, सिंगापुर में आया कोरोना का नया रूप बच्चों के लिए बेहद खतरनाक बताया जा रहा है, भारत में ये तीसरी लहर के रूप में आ सकता है। केंद्र सरकार से मेरी अपील:
1. सिंगापुर के साथ हवाई सेवाएं तत्काल प्रभाव से रद्द हों।
2. बच्चों के लिए भी वैक्सीन के विकल्पों पर प्राथमिकता के आधार पर काम हो।

और पढ़े  टूट रहा गरीबी का चक्र: भारत में 2.8 करोड़ बच्चे बने पहली शिक्षित पीढ़ी, अब आगे क्या चुनौती?
  • Related Posts

    जंतर मंतर प्रदर्शन- 700 से ज्यादा प्रदर्शनकारी हिरासत में, इंटरनेट सेवा बंद, मेट्रो के 12 स्टेशन बंद

    चुनाव आयोग और एसआईआर को लेकर दिल्ली में विरोध प्रदर्शन तेज हो गया है। पुलिस ने जंतर-मंतर से सौरभ भारद्वाज, आतिशी, संजय सिंह समेत 700 से अधिक प्रदर्शनकारियों को हिरासत…

    जंतर-मंतर प्रदर्शन: 100 से ज्यादा प्रदर्शनकारी हिरासत में, इंटरनेट सेवा बंद, मेट्रो के 12 स्टेशन बंद

    चुनाव आयोग और एसआईआर को लेकर दिल्ली में विरोध प्रदर्शन तेज हो गया है। चुनाव आयोग के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करने जंतर-मंतर पहुंचे दिल्ली आम आदमी पार्टी अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज…