सरयू घाट पर 40 वर्षीय व्यक्ति की निर्मम हत्या ।

अयोध्या कोतवाली क्षेत्र के सरयू घाट पर 40 वर्षीय व्यक्ति की निर्मम हत्या कर दी गई।ये घटना रात्रि में दो लोगों ने सरयू घाट पर ही ईंट व डंडे से की हैं। इसकी सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है मामले की जांच में पुलिस जुटी हुई है।दरअसल पूरा मामला अयोध्या कोतवाली क्षेत्र के नया घाट चौकी के सरयू घाट का है जहां 40 वर्षीय व्यक्ति की ईट और डंडे से निर्मम हत्या कर दी गई। रात्रि दो लोगों ने इस घटना को अंजाम दिया है।मृतक के सर और चेहरे पर गंभीर चोटें आई है।जब सुबह स्थानीय लोगों ने अधेड़ को देखा तो वहां के लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने श्री राम चिकित्सालय भर्ती कराया तभी इलाज के दरमियान अस्पताल में उसकी मौत हो गई। तो वहीं पुलिस ने शक के आधार पर एक व्यक्ति को हिरासत में ले लिया है।घटनास्थल पहुंचे एसपी सिटी विजय पाल सिंह ने क्या कहा पहले आइए उनको सुनते हैं।लेकिन सवाल यह उठता है कि अगर नया घाट चौकी क्षेत्र के सरयू घाट पर इस तरह की घटना हुईं है तो पुलिस को इस घटना का पता क्यो नहीं चला।हालांकि इस घटनास्थल के बगल में पीएसी कैंप लगा हैं। ऐसे में इस घटना में सीसीटीवी और पुलिस गस्त से अयोध्या के घाट लैस हैं।पुलिस की रात्रि गस्त पर सवाल उठे हैं।करीब रात्रि 1:00 का घटनाक्रम बताया जा रहा है।सुबह तक पुलिस को घटना की सूचना नहीं हुई थी।

और पढ़े  बंगाल एसटीएफ को बड़ी सफलता: शीर्ष माओवादी नेता असीम मंडल गिरफ्तार, पैसे जुटाने के लिए पहुंचा था ससुराल
  • Related Posts

    अमेरिका: मीडिया संस्थानों से टकराव के बीच व्हाइट हाउस ने लॉन्च किया ‘ट्रंप टीवी’

    व्हाइट हाउस ने सोमवार को ‘ट्रंप टीवी: द एसेंशियल्स स्टेशन’ लॉन्च किया। यह 24/7 चलने वाला डिजिटल वीडियो स्ट्रीम है जिसमें प्रशासन की घोषणाएं, राष्ट्रपति के बयान और अन्य कंटेंट…

    ईरान पर अमेरिका का बड़ा वार: 23 सितंबर से दुनियाभर में एयरलाइंस पर रोक, तेहरान ने दी हमले की चेतावनी

    अमेरिका ने ईरान के विमानन क्षेत्र के खिलाफ अब तक की सबसे सख्त कार्रवाई का एलान किया है। अमेरिकी वित्त मंत्री स्कॉट बेसेंट ने चेतावनी दी है कि 23 सितंबर…