लालकुआं : संध्या डालाकोटी से जुड़ी मातृशक्ति बदल सकती है विधानसभा की तस्वीर, ताबड़तोड़ जनसंपर्क करती संध्या डालाकोटी ।

कांग्रेस से टिकट वापस होने के बाद संध्या डालाकोटी निर्दलीय मैदान पर उतरी हैं और उनका चुनाव चिन्ह गैस का चूल्हा है। संध्या डालाकोटी ने चोरगलिया गौलापार और बिंदुखत्ता क्षेत्र में जनसंपर्क किया। उनकी कोशिश महिला वोटर्स को अपनी तरफ खींचने की है और इसी के तहत वह लगातार महिलाओं के बीच जाकर अपना विजन रख रही हैं। इसके अलावा उनके जनसंपर्क के दौरान महिलाओं की संख्या भी अधिक देखी जा रही है और माना जा सकता है कि संध्या डालाकोटी महिला वोटर्स के जरिए बड़े राजनीतिक दलों के समीकरण को बिगाड़ सकती हैं।
अपने चुनाव प्रचार में संध्या डालाकोटी किसी व्यक्ति विशेष पर निशाना साधने के बजाय अपने साथ हुए अपमान की बात कर रही हैं। उन्होंने कहा कि वह महिलाओं के लिए मैदान पर उतरी हैं और उनके समर्थन के वजह से ही वह आगे बढ़ रही हैं। उन्होंने कहा कि हम किसी के विरोध में नहीं है ,क्योंकि हम नहीं चाहते कि समाज में नकारात्मक संदेश जाए। हम अपने काम से क्षेत्र का विकास करने में सक्षम है।।

और पढ़े  देहरादून: पर्यावरण की अलख, बस्ती में प्रकृति पथ यात्रा का स्वागत, 10 किमी चले ग्रामीण, दिया अनिल जोशी का साथ
  • Related Posts

    ज्योतिर्मठ- चमोली हेलीकॉप्टर हादसा: दून एयरपोर्ट पहुंचे मृतक सभी श्रद्धालुओं के शव, इंडिगो के विमान से भेजे घर

    चमोली के ज्योर्तिमठ में हुए हेलीकॉप्टर हादसे में मृतक सभी छह लोगों के शवों को आज रेस्क्यू टीमों ने निकाल लिया। इसके बाद शवों को एम्स ऋषिकेश भेजा गया था।…

    देहरादून: आज से दिल्ली नहीं जा पाएंगी उत्तराखंड रोडवेज की 200 बसें, नए रूट्स पर वोल्वो चलाने की तैयारी

    दिल्ली में रविवार से बीएस-छह वाहन ही प्रवेश कर सकेंगे। ऐसे में परिवहन निगम की वोल्वो समेत करीब दो सौ बसों का संचालन प्रभावित होगा। अब परिवहन निगम ने वोल्वो…