लालकुआं : लालकुआं की जनता का अपमान करना बंद करे भाजपा – रावत

Spread the love

पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस प्रत्याशी हरीश रावत ने इंदिरा नगर, हाटाग्राम, राजीव नगर, संजय नगर, तिवारी नगर में की सभाएं
लालकुआं। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने बिंदुखत्ता के कई क्षेत्रों में जनसंपर्क कर चुनाव प्रचार किया। भारी बारिश के बावजूद रावत ने कई स्थानों में पैदल चल कर भी प्रचार किया। उन्होंने कहा कि बिंदुखत्ता क्षेत्र को राजस्व ग्राम और मालिकाना हक का मामला हो या फिर अन्य समस्याएं सभी का प्राथमिकता से निदान किया जाएगा। उन्होंने इंदिरा नगर, हाटाग्राम, राजीव नगर, संजय नगर, तिवारी नगर में सभाएं करते हुए कहा कि यहां के लोग उनके अपने ही हैं। भाजपा पर कटाक्ष करते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा के लोग हरीश रावत के नाम पर पूरे लालकुआं क्षेत्र को बदनाम करने की कोशिश कर रहे हैं। लालकुआं मौत का कुआं नहीं बल्कि यह अमृत कुंड के समान है। भाजपा के पास विकास की कोई नीति नहीं है। इसलिए वह यहां की जनता को इस प्रकार से गुमराह कर रही है। बिंदुखत्ता के लोग आज भी कई मूलभूत समस्याओं से जूझ रहे हैं। यहां बिजली के तार जमीन पर झूल रहे हैं। रावत ने कहा कि हम क्षेत्र की जनता से वादा करते हैं कि सभी समस्याओं का प्राथमिकता से निराकरण किया जाएगा।

भाजपा महिला मोर्चा की मंडल अध्यक्ष समेत कई कांग्रेस में शामिल हुए
लालकुआं। भाजपा और अन्य दलों को छोड़कर कई कार्यकर्ताओं का कांग्रेस में शामिल होने का सिलसिला जारी है। बुधवार को भाजपा बिंदुखट्टा मंडल महिला मोर्चा अध्यक्ष मीना मेहता अपने समर्थकों के साथ कांग्रेस में शामिल हुई। इसके अलावा आम आदमी पार्टी कार्यकर्ता पुष्कर सिंह बिष्ट, भूपेश भट्ट, रणजीत चौहान समेत अन्य कार्यकर्ता कांग्रेस में शामिल हुए। जबकि बिंदुखट्टा के इंदिरा नगर में बसपा नेता पुष्कर कोहली और अनिल आर्य बड़ी संख्या में समर्थकों के साथ कांग्रेस में शामिल हुए। सभी कार्यकर्ताओं को पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने पार्टी की सदस्यता दिलाई। रावत ने कहा कि कांग्रेस के प्रति लोगों का लगातार बढ़ता जा रहा है। लोगों के विश्वास को कांग्रेस कभी खाली नहीं रहने देगी।

और पढ़े  कर्णप्रयाग: कर्णप्रयाग मारपीट प्रकरण में चारों निहंगों को राहत, जिला एवं सत्र न्यायालय से मिली जमानत

Spread the love
  • Related Posts

    देहरादून- चोरी का खुलासा: नौकरानी ने हीरे का हार पहनकर इंस्टाग्राम पर अपलोड की रील, पहुंच गई जेल

    Spread the love

    Spread the loveराजधानी में इंस्टाग्राम पर बनाई गई एक रील ने करीब एक साल पुरानी 10 लाख रुपये की ज्वेलरी चोरी का पर्दाफाश कर दिया। राजपुर थाना क्षेत्र के आईटी…


    Spread the love

    देहरादून-हरिद्वार हाईवे: लक्ष्मण सिद्ध मंदिर के पास चलते ट्रक में लगी भीषण आग, चालक ने कूदकर बचाई जान

    Spread the love

    Spread the loveदेहरादून-हरिद्वार हाईवे पर गुरुवार देर रात चलते ट्रक में अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। गनीमत रही कि चालक ने समय रहते ट्रक से बाहर निकलकर अपनी जान…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *