पौड़ी गढ़वाल : मतदाता जागरूक वाहन को हरी झंड़ी दिखाकर किया रवाना।

विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2022 हेतु आज सामान्य प्रेक्षक डॉ0 पार्थ सारथी मिश्रा ने नर्सिंग कॉलेज डोभ श्रीकोट में छात्र-छात्राओं को मतदाता की शपथ दिलाई। इस दौरान उन्होंने मतदाता जागरूक वाहन को हरी झंड़ी दिखाकर रवाना भी किया। उन्होंने कहा कि अपने-अपने मत का प्रयोग अवश्य करें तथा अन्य को भी जागरूक करें। साथ ही उन्होंने कहा कि जैसे त्यौहारों को हर साल मनाया जाता है उसी रूप में आगामी 14 फरवरी, 2022 मतदान स्थल में जाकर अपना मत का प्रयोग कर त्यौहार के रूप में मनाये।
सामान्य प्रेक्षक पौड़ी तथा श्रीनगर डॉ0 पार्थ सारथी मिश्रा ने नर्सिंग कॉलेज डोभ श्रीकोट में वहां उपस्थित छात्र-छात्राआंे को कहा कि अपना मत का प्रयोग कर तथा अन्य लोगों को भी जागरूक करें। कहा कि फोन के माध्यम से भी लोगों को मतदान के लिये जागरूक करें। जिससे पिछले चुनाव से भी ज्यादा इस विधानसभा चुनाव में शत प्रतिशत में मत का प्रयोग हो सकेगा। इस दौरान उन्होंन छात्र-छात्राओं को कहा कि अपने गांव के आस-पास लोगों को मतदान करने के लिये जागरूक करें। कहा कि 14 फरवरी को मतदान हेतु लोगों को बूथ तक ले जाने का कार्य भी करें। इस दौरान निर्वाचन विभाग द्वारा छात्र-छात्राओं को मतदाता जागरूक करने हेतु पोस्टर भी वितरित किये। कहा कि गांव- गांव में लोगों को पोस्टर के माध्यम से भी जागरूक करें तथा एक अच्छा प्रत्याशि को चुनें, जिससे लोकतंत्र मजबूत बन सकेगा।

और पढ़े  ड्राई डे के दिन नैनीताल पुलिस की अवैध शराब के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई 3 अभियुक्त गिरफ्तार
  • Related Posts

    जाम से हाहाकार: नैनीताल की बिगाड़ी यातायात व्यवस्था, डायवर्ट रूट से ज्योलीकोट पहुंचे पर्यटकों ने दिया धरना

    तीन दिन की छुट्टी के चलते नैनीताल में उमड़ी पर्यटकों की भीड़ का असर ज्योलीकोट मार्ग पर भी देखने को मिला। रविवार को ज्योलीकोट में लंबा जाम लगने से पर्यटक…

    उत्तराखंड / चंपावत: युवाओं को सौगात, डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ा, कुक्कुट पालकों को दो करोड़ की सब्सिडी, जानें..

    राज्य गठन के करीब 26 साल बाद पहली बार चंपावत जिले के बनबसा में मंत्रिमंडल की बैठक हुई। कैबिनेट बैठक में 24 प्रस्ताव पर चर्चा हुई। चुनावी वर्ष में सरकार ने…