लखीमपुर खीरी मामला : आरोपी आशीष मिश्र को मिली दोबारा रिमांड, 24 अक्तूबर तक रहेंगे जेल में ।

Spread the love

लखीमपुर खीरी हिंसा मामले में मुख्य आरोपी आशीष मिश्र की दोबारा रिमांड मंजूर हुई। शुक्रवार को दो दिन की रिमांड मंजूर हुई है। आज शाम 5:00 बजे से 24 अक्तूबर 5:00 बजे तक की रिमांड मिली है। पुलिस ने कोर्ट से रिमांड की मांग की थी, जज ने दो दिन रिमांड की मंजूरी दे दी।  इससे पहले लखीमपुर खीरी के तिकुनिया कांड में सीजेएम अदालत से जमानत अर्जी खारिज होने के बाद गुरुवार को मुख्य आरोपी के रूप में नामजद आशीष मिश्र मोनू ने जिला जज मुकेश मिश्र की अदालत में जमानत प्रार्थना पत्र अपने वकील के जरिए पेश किया था। जमानत अर्जी में खुद को निर्दोष बताते हुए आशीष मिश्र मोनू ने बताया कि उसे झूठा फंसाया गया है। जिला जज मुकेश मिश्र ने जमानत अर्जी पर सुनवाई के लिए 28 अक्तूबर की तिथि मुकर्रर की है।
नौ अक्तूबर को पूछताछ के लिए तलबी के बाद से हिरासत में चल रहे आशीष मिश्र मोनू की ओर से जिला जज मुकेश मिश्र की अदालत में पहली बार जमानत अर्जी दाखिल की गई थी। इससे पहले सीजेएम चिंताराम की अदालत में जमानत अर्जी पेश करते हुए केंद्रीय ग्रह राज्यमंत्री अजय मिश्र टेनी के पुत्र आशीष मिश्र मोनू ने खुद को निर्दोष बताते हुए दौरान मुकदमा सुनवाई जमानत पर छोड़े जाने की बात कही थी। लेकिन सीजेएम अदालत ने अपने फैसले में इसे गंभीर मामला बताते हुए इस सत्र परीक्षणीय मामले में जमानत देने से इंकार कर दिया था।

इसके बाद से कई दिनों बाद गुरुवार को आशीष मिश्र मोनू की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता अवधेश दुबे, अवधेश सिंह और रामाशीष मिश्र ने जमानत अर्जी पेश करते हुए बताया कि निराधार तरीके से आशीष मिश्र की गिरफ्तारी की गई। बिना किसी सबूत के वह लंबे अर्से से जिला जेल में निरूद्ध है, जिला जज मुकेश मिश्र ने जमानत अर्जी को दर्ज रजिस्टर करते हुए सुनवाई के लिए 28 अक्तूबर की तिथि मुकर्रर की और सबंधित अदालत से इस केस से जुडे रिमांड पेपर्स आदि भिजवाने को कहा।

और पढ़े  राममंदिर चंदा विवाद: टिन्नू की तिकड़ी खोल सकती है राज, पकड़े गए कर्मी मात्र मोहरा,कही पर्दे के पीछे बड़े खिलाड़ी तो नहीं

Spread the love
  • Related Posts

    अयोध्या- विकसित भारत के संकल्प को साकार करने में हर नागरिक की भूमिका अहम : संतोष सिंह

    Spread the love

    Spread the love    केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी की ओर से बुधवार को सर्किट हाउस सभागार में ‘विकसित भारत संकल्प सम्मेलन’…


    Spread the love

    अयोध्या- CM का अयोध्या आगमन 19 को, वैक्स म्यूजियम और जोनल कार्यालय का करेंगे लोकार्पण महापौर ने नगर आयुक्त संग कार्यक्रम स्थल भ्रमण कर लिया तैयारियों का जायजा

    Spread the love

    Spread the love  अयोध्या नगर निगम के तत्वाधान में निर्मित बहुप्रतीक्षित रामायण वैक्स म्यूजियम और अयोध्या धाम का नया जोनल कार्यालय बनकर पूरी तरह तैयार हो गया है। मुख्यमंत्री योगी…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *