रामदेव का फिर एक नया बयान: सोमवार से खोलूंगा सभी फार्मा कंपनियों की पोल, जो मर्जी है वो कर लो ।

रामदेव ने फार्मा कंपनियों के खिलाफ अपनी लड़ाई की धार तेज कर दी है। उन्होंने कहा कि वह सोमवार से फार्मा कंपनियों की पोल खोलेंगे। वह पहले से कह रहे हैं। उनकी जो मर्जी वो कर लें। बाबा ने कहा कि दवा ही नहीं, टेस्ट और ऑपरेशन माफिया भी हैं, जो मरीजों को लूट रहे हैं। 

शिविर में शुक्रवार को साधकों को योगासन कराते हुए स्वामी रामदेव ने कहा कि उनकी लड़ाई गलत काम करने वालों के खिलाफ है। उन्होंने कहा कि वह अपने फेसबुक और ट्विटर अकाउंट पर जेनेरिक दवाओं की लिस्ट डालेंगे, जो मात्र दो रुपये की बिकती हैं। वहीं ब्रांडेड कंपनियों की वही दवाएं कई गुना महंगी बिकती हैं।

कुछ बुरे डाक्टर महंगी दवाएं ही मरीजों के पर्चे पर लिखते हैं। स्वामी रामदेव ने आरोप लगाया कि ब्रांडेड कंपनियों की दवाएं लिखने वाले डॉक्टर कमीशन खाते हैं। जेनरिक दवाएं न लिखकर उसी साल्ट की महंगी दवाएं लिखते हैं। इनका इस खेल को बंद करवाने के लिए कोर्ट भी जाऊंगा।

और पढ़े  देहरादून: सुभाष नगर चौक पर ट्रक और बाइक की टक्कर, महिला की मौत, पति-बेटा घायल
  • Related Posts

    CM योगी को बताया घुसपैठिया: अखिलेश के बयान पर बवाल, दून में प्रदर्शन, BJP और सुराज सेवा दल ने फूंका पुतला

    समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव के बयान के विरोध में रविवार को दून में प्रदर्शन हुए। अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को उत्तराखंड का घुसपैठिया…

    देहरादून: सुभाष नगर चौक पर ट्रक और बाइक की टक्कर, महिला की मौत, पति-बेटा घायल

    क्लेमेंटटाउन थाना क्षेत्र के सुभाष नगर चौक पर रविवार शाम ट्रक और बाइक की टक्कर में एक महिला की मौत हो गई, जबकि उसका पति और आठ वर्षीय बेटा घायल…