राज्य में बढ़ा कोरोना का संक्रमण, फिर लगा पूर्ण लॉकडाउन,आप रहें सतर्क।

देश में कोरोना महामारी की दूसरी लहर की रफ्तार अब धीमी पड़ गई है, लेकिन इसके विपरीत केरल और महाराष्ट्र समेत कई राज्यों में तेजी से संक्रमण के मामले बढ़ रहे हैं, जिन्हें तीसरी लहर से जोड़कर देखा जा रहा है। वहीं देश में भी कोरोना के दैनिक मामलों में उतार चढ़ाव जारी है। बुधवार को देश में बीते 24 घंटे में 40,215 नए कोरोना मरीज मिले हैं और 623 लोगों की संक्रमण के चलते मौत हो गई है। इससे एक दिन पहले यानी मंगलवार को 118 दिन बाद सबसे कम 31,443 नए मरीज मिले थे और 546 लोगों की संक्रमण से जान चली गई थी। कोरोना का कहर कम होने के साथ ही राज्यों में अनलॉक प्रक्रिया जारी है।बाजारों और हिल स्टेशन पर लोगों की भीड़ देख प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चिंता जताई। पीएम ने कहा कि आप लोगों को तीसरी लहर को रोकने के लिए अपनी मौज मस्ती पर विराम लगाता होगा और सतर्क रहना होगा।

केरल और महाराष्ट्र समेत देश के कई राज्यों में अचानक से संक्रमण के मामलों में वृद्धि देखने को मिल रही है। केरल में तेजी से बढ़ते मामलों को देखते हुए राज्य सरकार ने 17 और 18 जुलाई को पूर्ण लॉकडाउन लगाने का एलान किया है यानी कि वीकेंड पर पूर्ण लॉकडाउन रहेगा।

और पढ़े  सूडान: बाजार पर सेना के ड्रोन हमले में 100 से अधिक लोगों की मौत-: मानवाधिकार संगठन ने जताई चिंता
  • Related Posts

    समुद्र में भारतीय नौसेना का शौर्य: समुद्री लुटेरों के चंगुल से 20 ईरानियों को बचाया, तेहरान ने कहा- शुक्रिया

    भारतीय नौसेना ने सोमालिया के तट के पास समुद्री लुटेरों के कब्जे में पहुंचे ईरान के मछली पकड़ने वाले जहाज ‘अजिनी’ को मुक्त करा लिया है। इस अभियान में जहाज…

    चक्रवात मुरासु: आंध्र के तट से टकराया तूफान, कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, ट्रेनें और फ्लाइट हुईं रद्द

    गंभीर चक्रवाती तूफान ‘मुरासु’ 3 नवंबर 2026 को तड़के आंध्र प्रदेश के तट से टकराया। ओंगोल के पास 100-120 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल रही हैं। कई…