रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह पहुंचे लेह-लद्दाख, जवानों से बोले जैसे आपने रखा देश का ध्यान, हम रखेंगे आपका ख्याल

Spread the love

भारत-चीन सीमा पर जारी गतिरोध के बीच केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज यानी रविवार से तीन दिवसीय दौरे लद्दाख पहुंचे हैं। यहां रक्षा मंत्री सीमा पर सेना की तैयारियों का जायजा लेंगे। वहीं राजनाथ सिंह के लद्दाख पहुंचने से पहले ही जम्मू में वायु सेना के स्टेशन पर दो धमाके हुए। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने जम्मू धमाके पर सेना प्रमुखों से बातचीत कर स्थिति की जानकारी ली। 

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने लेह में जवानों को संबोधित करते हुए कहा, ‘हमारी सेना के जवानों, पूर्व सैनिकों के प्रति प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दिल में कितना सम्मान है ये बताने की जरूरत नहीं है। 30-40 वर्षों से वन रैंक, वन पेंशन की समस्या चली आ रही थी। नरेंद्र मोदी ने प्रधानमंत्री बनते ही वन रैंक, वन पेंशन की मांग को पूरा किया।’

राजनाथ सिंह लेह में पूर्व सैनिकों से भी मिले। रक्षा मंत्री ने कहा कि सेवा के बाद पुनर्वास की समस्या भी बनी रहती है। इसके साथ ही पुनर्वास महानिदेशालय द्वारा समय-समय पर रोजगार मेलों का भी आयोजन किया जाता है, जिसमें बड़ी संख्या में दिग्गजों को रोजगार दिया जाता है। हम इस काम में तेजी लाने की कोशिश कर रहे हैं।

उन्होंने कहा, ”हमारा उद्देश्य है कि आप सभी का उसी तरह ध्यान रखा जाए, जिस तरह आप सभी ने देश की सुरक्षा का ध्यान रखा है। इसके बावजूद अगर आप लोगों को कहीं कोई दिक्कत है, तो उसके लिए हेल्पलाइन की भी व्यवस्था की गई है। आप उस पर कॉल कर अपनी परेशानी साझा कर सकते हैं।”

और पढ़े  ईरान के खिलाफ सैन्य कार्रवाई रोकने पर विचार कर रहे ट्रंप,क्या थमने वाला है ईरान युद्ध?

Spread the love
  • Related Posts

    ईरान के खिलाफ सैन्य कार्रवाई रोकने पर विचार कर रहे ट्रंप,क्या थमने वाला है ईरान युद्ध?

    Spread the love

    Spread the loveपश्चिम एशिया में चल रहे भीषण संघर्ष के बीच अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रंप ने बड़ा संकेत दिया है। उन्होंने कहा है कि ईरान के खिलाफ चल रहे सैन्य…


    Spread the love

    असम चुनाव- ममता का बड़ा दांव: तृणमूल कांग्रेस ने जारी की 17 उम्मीदवारों की सूची, किसे-कहां से दिया गया टिकट?

    Spread the love

    Spread the loveअसम विधानसभा चुनाव 2026 को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है। इसी बीच ममता बनर्जी की पार्टी ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस ने अपने पत्ते खोलते हुए उम्मीदवारों…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *