यूपी : नही रहे भाजपा के “कल्याण”, प्रदेश में 3 दिन का शोक, 23 को अवकाश घोषित ।

Spread the love

पूर्व सीएम और राजस्थान के पूर्व राज्यपाल कल्याण सिंह का शनिवार को लखनऊ के संजय गांधी पोस्टग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (एसजीपीजीआई) में निधन हो गया। वो बीते चार जुलाई से अस्पताल में भर्ती थे। डॉक्टरों ने बताया क सेप्सिस और मल्टी ऑर्गन फेल्योर के कारण उनका निधन हुआ है। वह 89 वर्ष के थे।

पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह का अंतिम संस्कार 23 अगस्त को शाम नरौरा में गंगा नदी के तट पर किया जाएगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कल्याण सिंह के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए प्रदेश में तीन दिन के राजकीय शोक और 23 अगस्त को सार्वजनिक अवकाश की घोषणा की है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज ही अपना गोरखपुर दौरा रद्द करके उनका हालचाल लेने अस्पताल पहुंचे थे। अस्पताल ने बताया कि उन्हें क्रिटिकल केयर आईसीयू में रखा गया था। संस्थान के क्रिटिकल केयर, न्यूरोलॉजी, यूरोलॉजी, नेफ्रोलॉजी, इंडोक्राइनोलॉजी सहित विभिन्न विभागों के प्रोफेसरों की टीम उनके इलाज में लगी हुई थी। वह कई दिनों से वेंटिलेटर पर थे।

एसजीपीजीआई में पत्रकारों से बातचीत में मुख्यमंत्री ने बताया कि कल्याण की पार्थिव देह को रविवार को अलीगढ़ लेकर जाया जाएगा। अलीगढ़ स्टेडियम में उनकी पार्थिव देह को अंतिम दर्शन के लिए रखा जाएगा। 23 अगस्त को उनकी देह को अतरौली में लेकर जाएंगे, वहां उनके समर्थक और आम जन अंतिम दर्शन कर पुष्पाजंलि अर्पित करेंगे। 23 अगस्त की शाम नरौरा में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि अधिक से अधिक लोग उनके अंतिम संस्कार में शामिल हो सकें इसलिए 23 अगस्त को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है।

और पढ़े  एलपीजी गैस बुकिंग: गैस बुकिंग के लिए जारी हुआ ये नया नंबर, मिस्ड कॉल से सिलिंडर होगा बुक, तुरंत नोट कर लें

Spread the love
  • Related Posts

    UP- लोहिया अस्पताल में मरीज की मौत पर बवाल, परिजनों ने तोड़फोड़-मारपीट की

    Spread the love

    Spread the loveडॉ राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान में मंगलवार सुबह सात बजे के करीब मरीज की मौत पर हंगामा और बवाल हुआ। 45 वर्षीय पुरुष को निमोनिया की शिकायत…


    Spread the love

    भाजपा नेता की हत्या- मॉर्निंग वॉक पर निकले थे राजकुमार, हमलावरों ने चाकू से 50 से 60 वारकर गोद डाला

    Spread the love

    Spread the loveगोरखपुर के चिलुआताल थाना इलाके के बरगदवा में मंगलवार की सुबह एक भाजपा नेता की निर्मम हत्या ने क्षेत्र में सनसनी फैला दी है। मॉर्निंग वॉक पर निकले…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *