मोटाहल्दू : प्रतिक जोशी बने युथ कांग्रेस के जिला सचिव, बधाई मिलना शुरू..

यूथ कांग्रेस ने संगठन को मजबूत करने के लिए अपनी कार्यकारिणी का लगातार विस्तार कर रही है। वही युवा नेता प्रतीक जोशी की संगठन के प्रति निष्ठा एवं कार्य को देखते हुए युवा कांग्रेस नैनीताल जिले का सचिव नियुक्त किया है।

यूथ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष सुमित्तर सिंह भुल्लर ने प्रतीक जोशी को कल 8 जनवरी को यह जिम्मेदारी सौंपी है और उन्होंने कहा कि मुझे आशा और पूर्ण विश्वास है कि आप कांग्रेस पार्टी की भावनाओं के अनुरूप सोनिया गांधी, राहुल गांधी एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष यूथ कांग्रेस श्रीनिवास की नीतियों एवं सिद्धान्तों को ध्यान को ध्यान में रखते हुए संगठन को मजबूती प्रदान करने का कार्य करेंगे।
वहीं नई जिम्मेदारी मिलने के बाद प्रतीक ने कहा कि संगठन द्वारा उन पर विश्वास कर जो जिम्मेदारी सौंपी गई है वह पूर्ण निष्ठा के साथ इस विधानसभा चुनाव 2022 मैं कांग्रेस के प्रत्याशियों को जिताने के लिए युथ कार्यकर्ताओं के साथ भरपूर प्रयास करेंगे। वही प्रतीक जोशी को क्षेत्र के गणमान्य लोगो द्वारा लगातार बधाई और शुभकामनाएं मिल रही है।

और पढ़े  रामनगर: गर्जिया मंदिर के टीले के पास हाथी ने मचाया उत्पात, वन विभाग ने बढ़ाई निगरानी
  • Related Posts

    ज्योतिर्मठ- चमोली हेलीकॉप्टर हादसा: दून एयरपोर्ट पहुंचे मृतक सभी श्रद्धालुओं के शव, इंडिगो के विमान से भेजे घर

    चमोली के ज्योर्तिमठ में हुए हेलीकॉप्टर हादसे में मृतक सभी छह लोगों के शवों को आज रेस्क्यू टीमों ने निकाल लिया। इसके बाद शवों को एम्स ऋषिकेश भेजा गया था।…

    देहरादून: आज से दिल्ली नहीं जा पाएंगी उत्तराखंड रोडवेज की 200 बसें, नए रूट्स पर वोल्वो चलाने की तैयारी

    दिल्ली में रविवार से बीएस-छह वाहन ही प्रवेश कर सकेंगे। ऐसे में परिवहन निगम की वोल्वो समेत करीब दो सौ बसों का संचालन प्रभावित होगा। अब परिवहन निगम ने वोल्वो…