मोटाहल्दू : गौला वाहन स्वामियों की महापंचायत कल, हजारों मजदूर व वाहन स्वामी रहेंगे मौजूद

गौला खनन वाहन स्वामियों का विगत दिनों से धरना प्रदर्शन जारी है, आज दर्जनों वाहन स्वामियों ने गौला रोड़ चौराहे में एकत्र होकर धरना प्रदर्शन जारी रखने का निर्णय लिया है। जब तक रेट नही तब तक गेट नही के नारे के साथ 40 रुपये रेट की मांग की है। सभी ने एक स्वर में कहा कि पूरे सीजन एक ही रेट रहे उनकी यह मांग भी तभी संभव होगी जब कोई जिम्मेदार प्रशासनिक अधिकारी की मध्यस्था के बाद निर्णय होगा।
वही वाहन स्वामी व प्रधान रमेश चंद्र जोशी ने बताया कि कल शुक्रवार को प्रातः 12 बजे से मोटाहल्दू व बेरिपडाव गेट के सैकड़ों वाहन स्वामी महापंचायत करेंगे, जिसमे हजारों की संख्या में वाहन स्वामी और गौला नदी में खनन कार्य करने वाले मजदूर मौजूद रहेंगे ।

और पढ़े  आदि कैलाश यात्रा में 26 साल के युवक की मौत: सांस लेने में दिक्कत से बिगड़ी तबीयत, इस सीजन 3 की जान गई
  • Related Posts

    ज्योतिर्मठ- चमोली हेलीकॉप्टर हादसा: दून एयरपोर्ट पहुंचे मृतक सभी श्रद्धालुओं के शव, इंडिगो के विमान से भेजे घर

    चमोली के ज्योर्तिमठ में हुए हेलीकॉप्टर हादसे में मृतक सभी छह लोगों के शवों को आज रेस्क्यू टीमों ने निकाल लिया। इसके बाद शवों को एम्स ऋषिकेश भेजा गया था।…

    देहरादून: आज से दिल्ली नहीं जा पाएंगी उत्तराखंड रोडवेज की 200 बसें, नए रूट्स पर वोल्वो चलाने की तैयारी

    दिल्ली में रविवार से बीएस-छह वाहन ही प्रवेश कर सकेंगे। ऐसे में परिवहन निगम की वोल्वो समेत करीब दो सौ बसों का संचालन प्रभावित होगा। अब परिवहन निगम ने वोल्वो…